Saudi Arab Facts: इन 16 रोचक फैक्ट्स को जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

Saudi Arab Facts: Saudi Arab Fact : पश्चिमी एशिया में स्थित सऊदी अरब है, जिसे किंगडम ऑफ सऊदी अरब के नाम से भी जाना जाता है. सऊदी अरब का प्राथमिक जातीय समूह अरब है, और मुख्य धर्म इस्लाम (Islam) है. सऊदी अरब इस्लाम का जन्मस्थान है, और इसके अधिकांश मूल निवासी बहुसंख्यक सुन्नी मुस्लिम हैं. आज […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
2 months ago - 13:00
 0  2
Saudi Arab Facts: इन 16 रोचक फैक्ट्स को जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

Saudi Arab Facts: Saudi Arab Fact : पश्चिमी एशिया में स्थित सऊदी अरब है, जिसे किंगडम ऑफ सऊदी अरब के नाम से भी जाना जाता है. सऊदी अरब का प्राथमिक जातीय समूह अरब है, और मुख्य धर्म इस्लाम (Islam) है. सऊदी अरब इस्लाम का जन्मस्थान है, और इसके अधिकांश मूल निवासी बहुसंख्यक सुन्नी मुस्लिम हैं. आज हम आपको सऊदी अरब के बारे में ऐसे रोचक फैक्ट्स और कानून बताएँगे जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा.

1. 15 जनवरी 2022 तक सऊदी अरब की कुल जनसंख्या 3,56,00,000 हो चुकी थी और आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस देश का हर तीसरा व्यक्ति 35 साल से कम उम्र का है यानि यह एक युवा देश है.

2. सऊदी अरब ही एकमात्र ऐसा देश है जहां पर आज भी आँख के बदले आँख और हाथ के बदले हाथ जैसी क्रूर सजाएं अस्तित्व में हैं.

3. सऊदी अरब में कोई लोकतंत्र और संविधान नहीं है। यहां पर कुरान को ही संविधान माना गया है। यह देश शरीयत के कानून के अनुसार ही चलता है.

4. सऊदी अरब में Harry Potter की पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि वे जादू टोना के बारे में लेखन पर आधारित हैं.

Also Read: Saudi Arab Job : सऊदी अरब में निकली 7,500 रियाल की नौकरी

Saudi Arab Fact, सऊदी अरब के “जेद्दा टॉवर का निर्माण

5. Saudi Arab Fact, सऊदी अरब के “जेद्दा टॉवर का निर्माण कार्य जिसे पहले “किंगडम टॉवर (Kingdom Tower)” के नाम से जाना जाता था, 2014 से शुरू हो गया है, जो “बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)” की ऊंचाई को पार करते हुए नई सबसे ऊंची इमारत बन जाएगी, जिसकी ऊंचाई 1 किमी होगी, और यह बुर्ज खलीफा से 183 मीटर ऊंचा होगा.

6. एक आंकड़े के अनुसार, सऊदी अरब विश्व में तम्बाकू का आयात करने वाला चौथा बड़ा देश है और सऊदी लोग सिगरेट पर प्रतिदिन लगभग 500 रूपये खर्च करते है.

सातवे नंबर पर है सऊदी अरब में अकेली महिला चाहे वह स्थानीय हो या बाहरी, वह किसी भी अजनबी पुरुष के साथ नहीं जा सकती।

8. Saudi Arab Fact, सऊदी अरब में पढ़ाई के लिए कॉलेज और पोस्ट-ग्रेजुएट स्कूलिंग सहित शिक्षा मुफ्त में दी जाती है।

9. सऊदी अरब में लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना होता है हालांकि उसकी जगह उनसे जकात लिया जाता है जो सम्पति पर 2.5 प्रतिशत होता है।

10. नूर अल फाएज सऊदी अरब सरकार की पहली महिला मंत्री हैं।

 Also Read: Saudi Jobs : सऊदी अरब में 12वीं पास को कहां मिलेगी नौकरी, बढ़िया होगी कमाई

पानी से सस्ता है तेल

11. आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर मैं कहूं कि यहां पानी से सस्ता तेल उपलब्ध है. हां, यहां पानी जरूर कम है लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा तेल का उत्पादन होता है.

12. हाल के दिनों में सऊदी अरब काफी युवा देश है, यहां हर 4 में से 3 लोग 35 साल से कम उम्र के हैं.

13. सऊदी अरब में, पुरुषों के पारंपरिक कपड़ों को “थोब” कहा जाता है और महिलाओं के पारंपरिक कपड़ों को “अबाया” कहा जाता है.

14. सऊदी अरब में परिवार नियोजन का कोई प्रतिबंध या नियम-कानून नहीं है, यानी यहां आप जितने चाहें उतने बच्चे पैदा कर सकते हैं, यहां जन्म नियंत्रण अवैध माना जाता है.

15. सऊदी अरब में सरकारी इमारतों और सरकारी जगहों पर तस्वीरें लेने की सख्त मनाही है, अगर आप सऊदी अरब में ऐसा करते हैं तो आपको पुलिस से परेशानी हो सकती है.

16. सऊदी अरब विश्व का ऐसा सबसे बड़ा देश है जहा एक भी नदी नहीं है.

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News