Saudi Flights : 120 यात्री को भारत में छोड़कर उड़ गया सऊदी एयरलाइंस

Saudi Flights : कोच्चि में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यहां शनिवार को सऊदी एयरलाइंस का विमान अपने 120 यात्रियों को छोड़कर उड़ गया। जिसके बाद ये यात्री कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे। घटना शनिवार रात करीब 8.25 बजे की है।सऊदी एयरलाइन का एक विमान […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
2 months ago - 12:40
 0  3
Saudi Flights : 120 यात्री को भारत में छोड़कर उड़ गया सऊदी एयरलाइंस

Saudi Flights : कोच्चि में जो मामला सामने आया है, उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यहां शनिवार को सऊदी एयरलाइंस का विमान अपने 120 यात्रियों को छोड़कर उड़ गया। जिसके बाद ये यात्री कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे। घटना शनिवार रात करीब 8.25 बजे की है।सऊदी एयरलाइन का एक विमान 120 लोगों को कोच्चि एयरपोर्ट पर छोड़कर चला गया।

तकनीकी दिक्कतें कह कर विमान से उतारा

Also Read – Saudi Women : नियोक्ता करता था पिटाई , सऊदी से लौटी महिला ने सुनाई आपबीती

विमान में तकनीकी दिक्कतें होने की बात कहकर यात्रियों को नीचे उतारा गया था। लेकिन बाद में लोगों को भटकने के लिए छोड़ दिया गया। लोगों से किसी प्रकार का कॉन्टेक्ट भी एयरलाइन ने नहीं किया। यहां पर पहले स्टाफ की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी दिक्कतें है। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया था। रात को करीब 11 बजे विमान उन लोगों को लेकर उड़ गया, जिन लोगों ने आगे कनाडा और अमेरिका के लिए फ्लाइट बुक की थी।

6 घंटे तक फंसाकर रखा

Also Read – Saudi: सऊदी में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार, रियाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बताया जा रहा है कि लोगों ने जब स्टाफ से झगड़ा शुरू किया तो पास लगते होटल ले जाया गया था। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनको बेवजह तक लगभग 6 घंटे तक फंसाकर रखा गया। स्टाफ की ओर से काफी गलत व्यवहार किया गया। उन लोगों को फोन या ईमेल के जरिए भी कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई। लोगों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी विमान से उतार दिया गया। कुछ लोगों का वीजा अगले दिनों खत्म होने वाला है। कुछ लोगों ने कहा कि उनको नौकरी के लिए सोमवार को पहुंचना था। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो काम से निकाल दिया जाएगा। हमें कहा गया था कि उन लोगों को फोन आदि से जानकारी दे दी जाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है।

 

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News