Shimla Landslide: भंडारे की थी तैयारी और बंट गई मौत, शिमला में हाहाकार कि कहानी, 9 की मौत, 40 से ज्यादा दबे

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। इसे मलबे में 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं के दबे होने की खबर सामने आई है। बचाव अभियान जारी है। शिव बौड़ी मंदिर पर हुए भूस्खलन मेंं करीब 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
4 months ago - 11:30
 0  42
Shimla Landslide: भंडारे की थी तैयारी और बंट गई मौत, शिमला में हाहाकार कि कहानी, 9 की मौत, 40 से ज्यादा दबे

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। इसे मलबे में 40 से ज्यादा श्रद्धालुओं के दबे होने की खबर सामने आई है। बचाव अभियान जारी है। शिव बौड़ी मंदिर पर हुए भूस्खलन मेंं करीब 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मलबे से कई शव निकाले गए हैं इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। यह करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। सुबह मंदिर में लोग पूजा के लिए पहुंचे थे इस दौरान भूस्खलन की चपेट में शिव बौड़ी मंदिर आ गया जिससे लोग मलबे में दब गए हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया है की मलबे में बड़ी संख्या में लोग दबे हुए हैं। वहीं फागली में ढारे ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है।

सोलन में बादल फटने की खबर

आपको बता दें इससे पहले सोलन में बादल फटने की खबर सामने आई थी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया। मंडी में भी बादल फटा है। बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। 14 अगस्त को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में होने वाले परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

Also Read: Nuh Violence Reason: आखिर नूंह में क्यों भड़की हिंसा, किसने रची साजिश, जाने पूरी कहानी

राज्य में 752 सड़कें बंद

राज्य में जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से करीब 20 से भी अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकी कई लोग लापता बताएं जा रहे हैं। आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं। वहीं शिमला में दो भूस्खलन और सोलन में बादल फटने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने किया अनुरोध

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि समरहिल इलाके में एक शिव मंदिर ढह गया था और नाभा इलाके में एक अन्य जगह जहां कई घर मिट्टी और कीचड़ के नीचे दब गए है। मलबे से नौ शव निकाले गए हैं। वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता से घरों में बने रहने का अनुरोध किया।

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News