Vande Bharat: अब भगवा रंग का दिखेगा वन्दे भारत, जाने और क्या बदला 

Vande Bharat Update: रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन में बदलाव किया गया है ‌ साथ ही इसके कई फीचर अपडेट किए गए हैं। इस नई बंदे भारत में सीट को और भी आरामदायक बनाया गया है। आपको बता दें भारत की वंदे भारत ट्रेन का रंग रूप बदलने वाला है जल्द ही यह ट्रेन आपको […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
3 months ago - 11:40
 0  2
Vande Bharat: अब भगवा रंग का दिखेगा वन्दे भारत, जाने और क्या बदला 

Vande Bharat Update: रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन में बदलाव किया गया है ‌ साथ ही इसके कई फीचर अपडेट किए गए हैं। इस नई बंदे भारत में सीट को और भी आरामदायक बनाया गया है। आपको बता दें भारत की वंदे भारत ट्रेन का रंग रूप बदलने वाला है जल्द ही यह ट्रेन आपको नए रंग में दिखेगी।

फिलहाल वंदे भारत ट्रेन का कलर ब्लू और वाइट में है लेकिन अब इस ट्रेन के कलर में बदलाव देखने को मिलेगा। यह नई आठ बोगी वाली वंदे भारत चेन्नई स्थित रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई है। इस वंदे भारत का कलर नारंगी और ग्रे तय किया गया है साथ ही इसमें आपको चीते के लोगो में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इस ट्रेन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इस नए वन्दे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है।

नए वंदे भारत में क्या बदला

वंदे भारत ट्रेन के कलर के अलावा इसमें कुल मिलाकर लगभग 25 बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं इस नए बंदे भारत में कौन-कौन से बदलाव किए गए हैं।इसमें सीट को‌ पहले से ज्यादा आरामदायक बनाया गया है, वाशबेसिन की गहराई बढ़ाई गई है, चार्जिंग पॉइंट को सुव्यवस्थित किया गया है, सीट की रिक्लाइनिंग एंगल भी बढ़ाई गई है, सीट का कलर नीला किया गया है‌ और टॉयलेट्स की लाइट बढ़ाकर 2.5 वॉट की गई।

इस नए वन्दे भारत के पर्दे मजबूत और कम ट्रांसपेरेंट है, नल के पानी बहाव को और बेहतर बनाया गया,टॉयलेट हैंडल फ्लेक्सिबल किया गया, हैमर बॉक्स कवर को और अच्छा बनाया गया, बेहतर एसी के लिए एयर टाइटनेस को बढ़ाया गया।FRP पैनल के मोडिफाइड पैनल लगाए गए ताकि अंदर से ट्रेन देखने में अच्छी लगे, अपर ट्रिम पैनल को बेहतर किया गया ड्राइवर के कंट्रोल पैनल में इमरजेंसी स्टॉप पुश बटन को इंटरचेंज किया गया ताकि उसका एक्सेस आसान हो सके।

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News