Chandrayaan 3 कि हुई सफल लैंडिंग, चंदा मामा अब अपने घर के

Chandrayaan 3: भारत का मिशन चंद्रयान ने बड़ा इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके भारत दुनिया का पहला देश बन गया। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
3 months ago - 18:20
 0  6
Chandrayaan 3 कि हुई सफल लैंडिंग, चंदा मामा अब अपने घर के

Chandrayaan 3: भारत का मिशन चंद्रयान ने बड़ा इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके भारत दुनिया का पहला देश बन गया। साथ ही चांद पर अपना यान उतारने का कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश भी। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर भारतवासी भगवान से प्रार्थना कर रहा था। मंदिरों में यज्ञ और हवन चल रहे थे. लोगों कि सांसे थमी हुई थी. सुबह से सबकी एकटक निगाहें इसी मिशन पर थी.

मिशन के कामयाब होने से पुरे देश में ख़ुशी का माहौल है. सिर्फ देश में हीं नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों कि नज़र भी इस मिशन पर टिकी हुई थी. देशभर में फिर से दिवाली मनाई जा रही है.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर केंद्रीय मंत्री

140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं #चंद्रयान_3 के साथ हैं, उनमें एक मैं भी हूँ । स्पेस सेक्टर में भारत ने एक लंबी छलांग लगाई है। हम सब लोग उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान 3 सफल हो ,ये भारत को गिने चुने 3-4 देशों की कतार में खड़ा करेगा, जिन्होंने स्पेस सेक्टर में बहुत बड़ा योगदान दिया है।”

पहले जानिए चंद्रयान-3 अपने साथ क्या क्या ले जा रहा?

इसरो ने आधिकारिक रूप से जो विवरण दिया था उसके मुताबिक, चंद्रयान प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर्स के साथ सात तरह के उपकरणों से लैस है. इनमें से एक है एसएचएपीई, जिसका अर्थ है स्पेक्ट्रो पोलरोमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लेनेटरी अर्थ. इस पूरे स्पेस शटल का वजन 3,790 किलो है और इसका मिशन है चांद पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद अपने रोवर को एक्टिव करना और वहां की सतह पर मौजूद रसायनों की जांच करना उन्हें समझना और उनके अंदर होने वाली गतिविधियों का वैज्ञानिक परीक्षण करना.

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News