Saudi Arab : सऊदी में हुआ कुछ ऐसा की खुश हो जायेंगे भारतीय

Saudi Arab : सऊदी अरब में कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर सभी भारतीय खुश हो जायेंगे। दरअसल सऊदी अरब में पहली बार संस्कृत भाषा में नाटक हुआ है। धर्म और भाषा हमेशा से राजनीति का मुद्दा रहा है। इतिहास में कई घटनाएं जीता जागता उदाहरण है। भारत की राजनीति भी इस मुद्दे से अछूती […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
24 days ago - 15:00
 0  3
Saudi Arab : सऊदी में हुआ कुछ ऐसा की खुश हो जायेंगे भारतीय

Saudi Arab : सऊदी अरब में कुछ ऐसा हुआ है जिसे सुनकर सभी भारतीय खुश हो जायेंगे। दरअसल सऊदी अरब में पहली बार संस्कृत भाषा में नाटक हुआ है। धर्म और भाषा हमेशा से राजनीति का मुद्दा रहा है। इतिहास में कई घटनाएं जीता जागता उदाहरण है। भारत की राजनीति भी इस मुद्दे से अछूती नहीं रही है। वर्तमान में भी हमें कई घटनाएं इन दोनों विषयों पर देखने को मिलती है। लेकिन भाषा ही वह माध्यम है, जो लोगों को जोड़ता है। इस्लामिक राष्ट्र सऊदी अरब में ही कुछ ऐसी ही पहल हुई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पांच नवंबर को संस्कृतोत्सव का एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो संस्कृत में था।

भारत के लिए सम्मान की बात

Also Read – Saudi : हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर क्यों बोला हमला, क्यों लपेटे में आ रहा सऊदी अरब?

कार्यक्रम के संबंध में सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह कार्यक्रम संस्कृत में था। यह पहली बार है कि दुनिया में कोई भी भारतीय मिशन संस्कृत भाषा के महत्व और सीखने को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से संस्कृत भाषा में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। भारत के प्राचीन ज्ञान, सभ्यता, इतिहास और परंपराओँ की भाषा को बनाए रखने में भारतीय समुदाय के प्रयासों को मान्यता दी गई। सऊदी अरब में संस्कृत दिवस मिशन द्वारा संस्कृत भारती के सहयोग से पूरी तरह से संस्कृत भाषा में आयोजित एक अनूठा कार्यक्रम है। राजदूत सुहेल अजाज खान ने महत्व के बारे में बात की। उन्होंने आगे कहा हमारी संस्कृति में संस्कृत भाषा को शामिल करना और पूरी दुनिया में इसे एक पवित्र और आध्यात्मिक भाषा के रूप में सम्मान देना है।

 

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News