Breaking: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 की मौत, 5 घायल

Breaking Greater Noida Lift Collapse: ग्रेटर नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया आपको बता दें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिर गई जिसके कारण हादसा हुआ है। लिफ्ट गिरने से इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीँ 5 लोग घायल हो गए.  सुचना […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
3 months ago - 22:20
 0  2
Breaking: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 की मौत, 5 घायल

Breaking Greater Noida Lift Collapse: ग्रेटर नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया आपको बता दें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिर गई जिसके कारण हादसा हुआ है। लिफ्ट गिरने से इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीँ 5 लोग घायल हो गए.  सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचीं। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा सीईओ एनजी रवि और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति के पास ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन साइट पर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक पैसेंजर लिफ्ट गिर गई है। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई।

मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया

मृतकों की पहचान की जा चुकी है जिसके अनुसार दुर्घटना में मारे गए ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। मृतक की पहचान इस्ताक, अरुण, विपोत मंडल और आरिस के रूप में हुई है। वही इस दुर्घटन में जो घायल हुए है उनकी पहचान अशुल, अब्दुल कुलदीप, कैफ और अरबाज के रूप में हुई है। गौर सिटी एक मूर्ति के पास यह इमारत बन रही थी। इसी दौरान इसमें यह लिफ्ट काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में निर्माण सामग्री थी। साथ में मजदूर भी थे। अचानक लिफ्ट टूट गई और लिफ्ट नीचे जा गिरी। इस घटना में मारे गए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं।

सीएम ने किया शोक व्यक्त

खबर के अनुसार यह निर्माणाधीन लिफ्ट दस से ग्‍यारह मंजिल ऊपर से गिरी है। वही इस हादसे के समय 9 लोग लिफ्ट में सवार थे। लिफ्ट की मोटर ऊपर ही रह गई। लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई हलाकि इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News