Saudi Arab: सऊदी में बिना परमिट के देश में घुसे , तो हो सकती है आजीवन कारावास

Saudi Arab – विदेश में रहने और काम करने के लिए कई नियम होते है जिसका आपको पालन करना होता है। इसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया होती है। जिससे होकर आपको गुज़ारनी पड़ती है , जिसके पालन के बिना विदेश में नहीं रहा जा सकता है। किसी भी विदेश में रहने के लिए पहले वहां […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
2 months ago - 21:20
 0  2
Saudi Arab: सऊदी में बिना परमिट के देश में घुसे , तो हो सकती है आजीवन कारावास

Saudi Arab विदेश में रहने और काम करने के लिए कई नियम होते है जिसका आपको पालन करना होता है। इसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया होती है। जिससे होकर आपको गुज़ारनी पड़ती है , जिसके पालन के बिना विदेश में नहीं रहा जा सकता है। किसी भी विदेश में रहने के लिए पहले वहां की परमिट लेनी होती है. बिना परमिट के आप वहां नहीं रह सकते ,बिना परमिट के फिर भी आप वहां रहते है तो वो गैर क़ानूनी माना जाता है।

हालांकि, इस तरह की चेतावनी के बावजूद भी कई ऐसे लोग होते हैं. जो अवैध तरीके से विदेशों में घुस आते है । ऐसे लोगों के खिलाफ समय-समय करवाई की जाती है , जांच प्रक्रिया चलाई जाती है और इन्हें गिरफ्तार किया जाता है। सऊदी में भी मात्र 7 दिन के अंदर ऐसे हजारों उल्लंघनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार 7 दिन के अंदर रेसीडेंसी, लेबर और बॉर्डर सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक दो नहीं बल्कि पुरे 17 हज़ार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read: Viral: 64 वर्ष के व्यक्ति ने सिर्फ इस मामूली वजह से कर ली 53 शादी

17 हज़ार लोगों को किया गया गिरफ्तार

मामले को लेकर बता दे की 16 मार्च से लेकर 22 मार्च के बीच एक जांच अभियान चलाया गया था जिसमें रेसीडेंसी नियम के 9,259 उलंघनकर्ता, लेबर नियम के 2,491 उलंघनकर्ता और अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने के आरोप में 4,899 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा 18 लोग पकड़े गए हैं जो इन आरोपियों के अवैध प्रवेश में मदद कर रहे थे। अगर कोई व्यक्ति सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश करता है या दूसरों को एंट्री देकर उनकी मदद करता है तो उसे सजा दी जाएगी। सजा के तौर पर 15 साल जेल और 1 million सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रॉपर्टी वाहन आदि भी जब्त हो सकता है।

Also Read – Saudi Beggars : इस देश के 16 भिखारीयो को सऊदी जा रही फ्लाइट से उतारा

डायरेक्ट कर सकते है वीजा अप्लाई

सऊदी अरब या किसी भी देश में जाने के लिए सबसे पहले आपको वहां के वीजा के लिए अप्लाई करना होता है। अगर आप सऊदी अरब जाना चाहते है तो भारत में स्थित सऊदी अम्बसी से आप संपर्क कर वीजा बनवा सकते है। या फिर ऑनलाइन आवेदन देकर भी आप सऊदी अरब का वीजा बनवा सकते है वही अगर आपको सऊदी काम के पर्पस से जाना है तो आप वर्क वीसा ले सकते है।

 

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News