Saudi Wedding : सऊदी अरब में दूल्हा, भारत में दूल्हन, वीडियो कॉल से हुआ निकाह
Saudi Wedding : उत्तरप्रदेश के कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में बीते शुक्रवार एक ऐसा निकाह हुआ, जिसकी चरों ओर चर्चा हो रही हो। देवरिया जिले के पथरहट गांव से बारात आई थी। दूल्हा सऊदी अरब में है, लेकिन फिर भी निकाह हो गया। दुल्हन के परिवारवालों ने परंपरागत तरीके से बरात का स्वागत […]

Saudi Wedding : उत्तरप्रदेश के कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में बीते शुक्रवार एक ऐसा निकाह हुआ, जिसकी चरों ओर चर्चा हो रही हो। देवरिया जिले के पथरहट गांव से बारात आई थी। दूल्हा सऊदी अरब में है, लेकिन फिर भी निकाह हो गया। दुल्हन के परिवारवालों ने परंपरागत तरीके से बरात का स्वागत किया। मौलवी ने मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए निकाह कराया। मौलवी का कहना था कि अपने जीवन में यह पहला निकाह करा रहे हैं, जिसमें दूल्हा निकाह स्थल पर मौजूद नहीं है।
आप के लिए सुर्खियाँ
आप के लिए चुनी गई खबरें
- Saudi Riyal Rate : सऊदी की रियाल की दर गिरी ,रुपया हुआ ...
- Saudi Arab : सऊदी की जेलों में बंद है कितने भारतीय ?
- Saudi Cheap Health Insurance : सऊदी अरब में सबसे सस्ता ...
खास खबरें
- इसे भी पढ़ें: Saudi – India : अब प्लेन से नहीं रेल से जा सकेंगे भारत से सऊदी ?
- इसे भी पढ़ें: Bihar: अलर्ट! इन 3 दिनों में बिहार के लोगों को दिल्ली जाने में होगी दिक्कत, इस श...
विज्ञापन
- ऑफर: केवल 30 रुपये प्रति माह के लिए सर्वश्रेष्ठ होस्टिंग खरीदें यहां क्लिक करें
सऊदी में Driver का काम करता है
Also Read – Saudi Arab Indian : सऊदी से जल्द ही भारतीय व्यक्ति लौटेगा घर , Embassy ने की मदद
बता दे की देवरिया जिले के पथरहट निवासी महबूब आलम का बेटा नौशाद कई वर्षों से सऊदी अरब में Driver का काम करता है। कुछ माह से उसके निकाह की चर्चा कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार निवासी महमद्दीन की पुत्री सानिया से चल रही थी। दोनों पक्ष जब निकाह के लिए राज़ी हो गए तो निकाह की तारीख पक्की हो गई। आठ सितंबर को निकाह होना तय हुआ।
उसके बाद गाजे बाजे के साथ बारात लड़की के घर पंहुचा लेकिन लड़का सऊदी में था। बारातियों का स्वागत भी किया गया। उन्हें नाश्ता और भोजन कराया गया। उसके बाद मस्जिद के इमाम ने वीडियो काॅल के जरिए निकाह की रस्म शुरू कराई। इमाम अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से दूल्हे से वीडियो कॉल के जरिए निकाह की सभी रस्मों को पूरा कराए। फिर दुल्हन के पास भी जाकर उसकी सहमति ली। दोनों की रजामंदी जानने के बाद उनका निकाह कराए।
अस्वीकरण
कहानी सिंडिकेटेड फ़ीड के माध्यम से प्रकाशित हुई.
यह कहानी एक कंप्यूटर प्रोग्राम द्वारा ऑटो-एग्रीगेट की गई है और इसे व्यूज टीम द्वारा बनाया या संपादित नहीं किया गया है...
स्रोत: URL
प्रकाशक: Gaya Digest