हरियाणा में छात्रवृत्ति योजना का बड़ा अपडेट: 30 नवंबर तक करें आवेदन, जाने तरीका
पंचकूला (एनएफएल स्पाइस न्यूज़): हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. हर छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए यह योजना बेहद खास है जो उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करती है. उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए.
आपको बता दें की छात्रवृत्ति योजना का मुख्य मकसद जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों को अपने अकादमिक और करियर लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करती है. खासतौर पर उन छात्रों के लिए जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई पूरी करने में मुश्किलों का सामना करते हैं.
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.