तेल पर टकराव: ट्रंप के बदले सुर और भारत की मजबूती का इम्तिहान
Trump vs India : अमरीका के राष्ट्रपति लगातार सुर्खियों में है क्योकि उनके द्वारा भारत समेत अन्य कई देशो पर लगाए जा रहे टैरिफ सम्बंधित गतिविधियों के कारण फ़िलहाल दुनिया में राजनैतिक समीकरण तेजी एक साथ बदल रहे है। हाल ही में भारत को लेकर उन्होंने एक और नया बयान दिया है। जिसमे ट्रम्प ने कहा है की अब मुझे लगता है की भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
लेकिन क्या ट्रम्प का ये दावा वाकई में बदलाव के संकेत है। लेकिन वही पर दूसरी तरह भारत की तरफ से भी साफ कहा जा चूका है की ऊर्जा सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी देश के दवाब में आकर भारत अपनी ऊर्जा सम्बन्धित नीतियों में बदलाव नहीं करेगा। फ़िलहाल देश दुनिया में वैश्विक ऊर्जा और कूटनीतिक समीकरण में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहे है।
ट्रम्प के दावे का क्या है मतलब
अमरीकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में कहा है की अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा लेकिन साथ में ये भी कहा है की मुझे स्पष्ट रूप से पता नहीं है की ये सही है या नहीं , मैंने सुना है और अगर ऐसा होता है तो ये अच्छा कदम होगा। उन्होंने केवल दावा करने के साथ साथ ये भी कह दिया है की उनकी सुनी बात सही हो भी सकती है या नहीं भी हो सकती है। लेकिन ये खबर चाहे सच हो या नहीं हो लेकिन देश दुनिया में इस दावे के साथ ही हलचल शुरू हो चुकी है।
अमरीका का रूस को लेकर रुख
रूस और यूक्रेन युद्ध काफी लम्बे समय से चल रहा है और अमरीकन सरकार लगातार रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के साथ साथ यूक्रेन रूस युद्ध को लेकर बयान जारी करती रही है। यूक्रेन नाटो में सदस्य्ता लेना चाहता है और ये रूस के लिए खतरनाक हो सकता है ऐसे में रूस और यूक्रेन दोनों के बिच काफी लम्बे समय से युद्ध चल रहा है। वही पर अमेरिका लगातार उस को कमजोर करने के लिए रूस पर आर्थिक और राजनैतिक दवाब बना रहा है। जिसका परिणाम रूस से व्यापार करने वाले देशो पर हो रहा है।
उन देशो पर अमरीका ने टैरिफ लगाने के साथ साथ अन्य प्रतिबंध की चेतावनी जारी की हुई है। भारत पर भी अमरीका 25% टैरिफ लगाने और रूस से तेल व हथियार खरीदने पर पेनल्टी लगाने की धमकी दे चूका है। हालाँकि भारत सरकार ने भी अपने जवाब साफ़ कर दिए है। भारत किसी भी देश के दवाब में आकर अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करेगा। भारत के लिए देशहित सर्वोपरि है। भारत ने रूस के दावे को पूर्ण रूप से ख़ारिज कर दिया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ख़ारिज किया ट्रम्प का दावा
अमरीकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए दावे को भारत सरकार के विदेशो मंत्रालय ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। भारत के विदेशो मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है की ऐसी कोई भी सुचना नहीं है की भारत ने रूस से तेल आयात को बंद कर दिया है। हमारा ऊर्जा आयत को लेकर देशहित में निति के अनुरूप लागु है और साथ ये भी कहा है की भारत और उस के साथ सम्ब्नध समय के साथ कसौटी पर खरे उतरे है ऐसे में किसी दूसरे देश का दवाब में आकर भारत अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करेगा।
Get the latest breaking news directly on your phone.
View Comments & Full Story