यूपी-गुजरात के किसानों को सौगात: 13,890 करोड़ की फसल खरीद को मंजूरी
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए आज एक बहुत बड़ा ऐलान किया है. आपको बता दें की उत्तर प्रदेश और गुजरात में उड़द, तूर, मूंग, तिल, मूंगफली और सोयाबीन की 100% खरीद होगी जिसके चलते किसान भाइयों को काफी बड़ा लाभ मिलने वाला है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को मंजूरी दी है जिससे किसानों को 13,890 करोड़ रुपये का सीधा फायदा होगा. आइये जानते है की कौन कौन सी फसल की खरीद होनी है और कैसे किसानों को इससे लाभ मिलेगा.
MSP पर होगी खरीद, समय पर मिलेगा भुगतान
केंद्र सरकार की तरफ से की जाने वाली यह खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर होगी ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले. शिवराज सिंह ने कहा, "किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना हमारी जिम्मेदारी है." सरकार ने साफ किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और भुगतान समय पर होगा. मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं. कुल मिलकर अब किसान भाइयों को काफी रहत मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है.
किसानों को क्या फायदा?
MSP पर खरीद से किसान निजी व्यापारियों के मोलभाव से बचेंगे और किसानों को अधिक पैसा मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक दशा सुधरेगी. इसके अलावा समय पर भुगतान से किसानों को आर्थिक स्थिरता मिलेगी और आने वाले समय में किसानों की दलहन और तिलहन फसलों में रुचि बढ़ेगी जिससे उत्पादन में भी काफी अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है.
आपको बता दें की यूपी और गुजरात में केंद्र सरकार की और से उड़द, तूर, मूंग, तिल, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद की जाने वाली है. उधर शिवराज सिंह ने कहा, "यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत का सम्मान करने की दिशा में बड़ा प्रयास है." यह योजना न केवल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी बल्कि खेती को और आकर्षक बनाएगी.
Get the latest breaking news directly on your phone.
View Comments & Full Story