हरियाणा सरकार का दिवाली तोहफा: गन्ने के दाम बढ़े, किसान खुश
हरियाणा के किसानों के लिए दिवाली से पहले आई खुशखबरी ने त्योहारी सीजन की रौनक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गन्ने के भाव में 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
अब राज्य में अगेती किस्म के गन्ने का भाव 400 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का रेट 393 रुपये से बढ़कर 408 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे किसानों की आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि इस फैसले के बाद हरियाणा अब देश का वह राज्य बन गया है जो किसानों को सबसे अधिक गन्ना मूल्य दे रहा है। पिछले साल पंजाब ने हरियाणा से केवल 1 रुपया ज्यादा भाव यानी 401 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, लेकिन इस बार हरियाणा ने रिकॉर्ड बना दिया है।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.