Haryana News: हिसार के बेटे ने रचा इतिहास, बने देश के 53वें चीफ जस्टिस, देखें शपथ ग्रहण की झलकियां
Haryana News: आज यानी 24 नवंबर 2025 को एक बड़ा ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब हिसार के पेटवाड़ गांव के सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी, और माहौल में गर्व का माहौल था। सुप्रीम कोर्ट में आयोजित इस शानदार समारोह में सैन्य जवानों की मौजूदगी और तिरंगे की शोभा ने इसे और खास बना दिया।
दरअसल, सूर्यकांत का ये सफर कोई आम नहीं है। हिसार जिले से निकलकर उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वो हरियाणा के लिए फख्र की बात है। वो पहले ऐसे शख्स हैं जो इस राज्य से सीधे चीफ जस्टिस बने हैं। सोचिए, एक छोटे से गांव से शुरूआत कर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक का रास्ता तय किया। 1962 में जन्मे सूर्यकांत ने पढ़ाई-लिखाई में भी कमाल दिखाया था, खासकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से लॉ में टॉप किया था।
उनका करियर भी कम रोचक नहीं है। 2004 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज बने, फिर 2018 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कुर्सी संभाली। 2019 में वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, और अब टॉप पर हैं। उनके फैसलों में महिलाओं के हक और ग्रामीण लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिखा। एक बार तो उन्होंने एक महिला सरपंच को गलत तरीके से हटाए जाने के खिलाफ फैसला सुनाया था, जो खूब चर्चा में रहा।
अभी तो बस इतना कि सूर्यकांत की ये नई पारी शुरू हो चुकी है, और देश की न्याय व्यवस्था पर उनकी नजरें टिकी होंगी। समारोह की तस्वीरें देखकर लगता है ये दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा!
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.