जम्मू-पठानकोट रेल लाइन प्रोजेक्ट से सफर होगा और तेज, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जालंधर, 22 अक्टूबर 2025। उत्तर भारत के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही जम्मू से पंजाब तक का सफर और तेज़ और आरामदायक होने जा रहा है। रेलवे मंत्रालय ने जालंधर कैंट से पठानकोट कैंट होते हुए जम्मू तवी तक 216 किलोमीटर लंबी नई तीसरी रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है।
जिला प्रशासन की मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर आयुषी सूदन ने इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में रेलवे अधिकारियों, स्थानीय हितधारकों और विभागीय प्रतिनिधियों ने विस्तृत बातचीत की। इस रूट पर हर दिन हजारों ट्रेनें चलती हैं जिससे मौजूदा दो पटरियों पर दबाव काफी बढ़ चुका है। इसी वजह से रेल मंत्रालय ने तीसरी लाइन बिछाने का फैसला किया है ताकि ट्रेनों की समयबद्धता और रेल यातायात दोनों को बेहतर बनाया जा सके।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.