उत्तरकाशी में बादल फटने से बाजार, घर और होटल मलबे में तब्दील, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ तबाही का मंजर
उत्तरकाशी जिले में धराली में एक भयावह बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है जहां कुछ ही घंटों पहले तक बाजार, घर और होटल मौजूद थे वहां अब सिर्फ बाढ़ का पानी और मलबा नजर आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत की खबरें जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक नुकसान और मौत का सही आंकलन नहीं किया जा सका है। घटना बदल फटने के बाद हुई है जिसमे बदल फटने के बाद अचानक पानी का सैलाब आया और अपने साथ में तबाही लेकर आया।
उत्तरकाशी में बादल फटने से बाजार, घर और होटल मलबे में तब्दील, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ तबाही का मंजर[/caption]
यह घटना उत्तरकाशी के धराली गांव में हुई जहां बाढ़ ने पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.