दिल्ली के लालकिला ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप, सेना अलर्ट पर
नई दिल्ली: दिल्ली के लालकिले पर हुए कार धमाके के बाद अब पाकिस्तान में भी हलचल देखी जा रही है। वहां की सेना और सरकार अलर्ट मोड में आ गई हैं, जबकि सोशल मीडिया पर डर और चर्चा दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया डर और गहमागहमीभारत में हुए इस ब्लास्ट के बाद पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। किसी को डर है कि इस हमले में पाकिस्तान का नाम फिर से सामने आ सकता है, तो कुछ इसे "झूठा झंडा" अभियान बता रहे हैं।
पाकिस्तानी यूजर डॉक्टर फरहान विर्क ने एक्स पर लिखा कि अब पाकिस्तान को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। वहीं तैमूर मलिक ने पोस्ट करते हुए कहा कि ये पूरा मामला पाकिस्तान को निशाने पर लेने के लिए रचा गया है।
दूसरी ओर अफगान नागरिक बुरहानउद्दीन जो पाकिस्तान पर नजर रखते हैं ने दावा किया कि पाकिस्तान में आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस घटना पर खुशी मना रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया देख रही है।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.