हरियाणा में विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को बड़ी सौगात, शुरू हुई 'मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना'
चंडीगढ़: विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य के कारीगरों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। बुधवार को 'मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना' की घोषणा करते हुए कारीगरों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का वादा किया गया। इस योजना के तहत प्रशिक्षित कारीगरों को ₹5,000 का टॉप-अप प्रोत्साहन दिया जाएगा जो उनकी आजीविका को मजबूत करने में मददगार साबित होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना के तहत हरियाणा के उन कारीगरों को लाभ मिलेगा जो केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उनके हुनर को बढ़ावा देना है। योजना की शुरुआत के दौरान आयोजित समारोह में सैकड़ों कारीगरों ने उत्साह के साथ भाग लिया और इस कदम का स्वागत किया।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.