Weather Update : भारत में अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान, देखे मौसम विभाग का अपडेट
Weather Update -: देश में अक्टूबर के महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम तेजी से बदलना शुरू हो गया है। कुछ हिस्सों में बारिश के बाद ठण्ड होनी शुरू हो चुकी है। रोजाना सुबह के समय और रात को हल्की ठण्ड महसूस होने लगी है। सर्दी की शुरुआत हो चुकी है तो किसानो के लिए इस मौसम में अपडेट लेना जरुरी हो जाता है। अभी रबी की बिजाई का समय शुरू हो रहा है तो फसलों की सुरक्षा के लिए भी मौसम की जानकारी महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगले 24 घंटे में मौसम में क्या बदलाव होने वाले है तो आप सही जगह पर न्यूज़ पढ़ रहे है। आइये जानते है देश में कहा कहा मौसम में बदलाव के आसार है।
उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत
उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के निवासियों को सुबह हल्की-हल्की ठंड महसूस होंगे लगी है। आगामी 24 घंटो के दौरान मौसम में ठण्ड में थोड़ी बढ़ोतरी के साथ रात का तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दिन में आसमान बिलकुल साफ रहेगा और हल्की धूप लोगों को गर्माहट देगी। किसान अपने खेतों की सिंचाई और बुवाई की तैयारी कर सकते हैं, क्योंकि इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालाँकि बदलते मौसम में स्वाथय को लेकर भी सतर्क रहना जरुरी है। बुजुर्गों को सलाह दी जाती है कि अब हल्के गर्म कपड़े इस्तेमाल करना शुरू कर दें। जबकि ऑफिस जाने वाले लोगों को मौसम राहत देगा .
दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट
अब बात करें देश के दक्षिणी राज्यों की तो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज अलग रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला दबाव इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के स्थानीय प्रशासन और किसानों को सर्तक रहने को कहा है। तेज हवाएं, 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुँच सकती हैं, वही पर कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया भी दर्ज की जा सकती है। इन हिस्सों में आगामी 24 घंटो में बारिश एवं तेज हवाओ से आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। वही पर केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी भारत में बारिश एवं ठण्ड के आसार
भारत के पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा—में मौसम कुछ-कुछ बदलता हुआ नजर आ रहा है। आगामी 24 घंटो के दौरान ज्यादातर हिस्सों में कभी हल्के बादल दिखेंगे तो कभी धूप खिल जाएगी। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है। असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर संभावना बनी हुई है।
वही पर देश के प्रमुख शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में मौसम मिलाजुला रहेगा। मुंबई में बादल छाए रहेंगे, थोड़ी उमस हो सकती है और हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं। चेन्नई में बारिश के कारण मौसम ठंडा रहेगा। बेंगलुरु में हल्की ठंडक के साथ बादल रहेंगे। दिल्ली और कोलकाता में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, दिन गर्म और रात में सर्दी महसूस होनी शुरू हो जाएगी। हैदराबाद के कुछ हिस्सों में धुंध और ठंडक का अहसास होने लगा है।
Get the latest breaking news directly on your phone.
View Comments & Full Story