यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: आग में घिरी बस से बच्चों को बाहर फेंक गई मां, खुद रह गई अंदर
Yamuna Expressway Mathura Aaccident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण हादसे ने कई परिवारों की ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। घने कोहरे में एक के बाद एक भिड़ी गाड़ियों के बीच आग ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया। उसी आग के बीच एक मां ने अपने बच्चों को बचाने के लिए वो फैसला लिया, जिसे सुनकर आंखें नम हो जाती हैं।
42 साल की पार्वती देवी उस बस में फंसी थीं, जो टक्कर के बाद धधकती आग में घिर चुकी थी। धुआं भर चुका था, लपटें खिड़कियों तक पहुंच रही थीं। पास वक्त नहीं था, रास्ता नहीं था। बस इतना वक्त था कि उन्होंने खिड़की तोड़ी और अपने दो बच्चों — 8 साल की प्राची और 12 साल के शनि — को बाहर धकेल दिया। बच्चे बाहर गिरते ही सड़क पर थे, लेकिन पार्वती खुद बाहर नहीं निकल सकीं। Yamuna Expressway Mathura Aaccident
परिवार का कहना है कि टूटे शीशे के तेज़ टुकड़े पार्वती की गर्दन में लग गए थे। उनका बड़ा बेटा आकाश कुमार बताता है कि मां आखिरी बार उसी जलती बस में दिखाई दी थीं। इसके बाद बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
यह हादसा सुबह करीब 3:40 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान 11 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद कम से कम 10 गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।Yamuna Expressway Mathura Aaccident
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.