Vande Bharat Express: बिहार समेत इन अन्य 11 राज्यों में शुरू हुई वंदे भारत, जानिये नया रुट

Vande Bharat Express: भारतीय रेल परिवहन सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल रही है जिसकी वजह से रेल यात्रा को तेज किया जा सके वही अलग-अलग रोडो के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन से सहूलियत प्रदान की जा रही है। यह वंदे भारत ट्रेन राजस्थान बिहार […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
2 months ago - 09:40
 0  2
Vande Bharat Express: बिहार समेत इन अन्य 11 राज्यों में शुरू हुई वंदे भारत, जानिये नया रुट
Vande Bharat Express: भारतीय रेल परिवहन सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल रही है जिसकी वजह से रेल यात्रा को तेज किया जा सके वही अलग-अलग रोडो के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन से सहूलियत प्रदान की जा रही है। यह वंदे भारत ट्रेन राजस्थान बिहार पश्चिम बंगाल झारखंड तेलंगाना तमिलनाडु मध्य प्रदेश गुजरात राज्यों के यात्रियों को तेज रेल यात्रा का अनुभव कराएगी। आपको बता दे की वंदे भारत ट्रेन 52 सेकंड में 100 की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता रखती है।
24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग वोटो के लिए 9 वन्दे भारत ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके बाद देश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब बढ़कर 34 हो गई है। जबकि अलग-अलग रूटों पर पहले से ही 25 वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। 2019 में सबसे पहले देश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी। तब वाराणसी नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी।

इन रूट पर चलेगी 9 वंदे भारत ट्रेन

आपको बता दें, यह 9 ट्रेनें 11 राज्यों में चलेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, उड़ीसा, झारखंड और गुजरात राज्य में चलेगी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है।

कौन से रूट पर चलेंगी यह 9 वंदे भारत ट्रेन

  1. वंदे भारत की पहले रूट की बात करें तो यह तिरुनेलवेली-चेन्नई है जो की मंगलवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगी।
  2. दूसरी ट्रेन राउरकेला-पुरी के बीच चलेगी जो 505 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी।
  3. तीसरा रूट हैदराबाद-बेंगलुरु के बीच का है जो 610 किलोमीटर का सफर 8 घंटे 50 मिनट में पूरा करेगी।
  4. चौथा रूट चेन्नई से विजयवाड़ा है यह सफर 6.40 घंटे में पूरा किया जाएगा।
  5. पांचवा रूट रांची और हावड़ा के बीच का है, जो 535 किलोमीटर का सफर 6.30 घंटे में पूरा करेगी।
  6. छठा रूट पटना-हावड़ा के बीच का होगा और यह ट्रेन इस सफर को 6.30 घंटे में पूरा करेगी‌
  7. सातवीं ट्रेन उदयपुर से अजमेर को होते हुए जयपुर जाएगी।
  8. आठवी ट्रेन कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच संचालित की जाएगी।
  9. वहीं नौवी ट्रेन की बात करें तो यह ट्रेन जामनगर-अहमदाबाद के बीच संचालित की जाएगी।
आपको बता दें, यह 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालित होने से इन इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी पयर्टन के लिहाज से फायदा होगा इसके साथ ही वंदे भारत यात्रा के समय को 2 से 3 घंटे कम कर देगी। जिससे यात्रियों को आसानी होगी।
Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News