Surya Grahan 2023: 15 अक्टूबर को लगने वाला है, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण , उस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

Surya Grahan 2023: इस बार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगने जा रहा है आपको बता दें, यह संयोग कई सालों में सिर्फ एक बार होता है जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगे। यह संयोग अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है। इस महीने में […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
2 months ago - 13:40
 0  3
Surya Grahan 2023: 15 अक्टूबर को लगने वाला है, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण , उस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

Surya Grahan 2023: इस बार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगने जा रहा है आपको बता दें, यह संयोग कई सालों में सिर्फ एक बार होता है जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में लगे। यह संयोग अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है। इस महीने में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा हैं।

जिसमें एक का सूतक मान्य होगा और एक का नहीं। यानी कि एक ग्रहण भारत में नजर आएगा और दूसरा ग्रहण भारत के बाहर दिखेगा। सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या भी पड़ने वाला है विज्ञान किसी भी ग्रहण को एक खगोलीय घटना मानता है, लेकिन हिन्दु ज्योतिष शास्त्र में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है। धार्मिक मान्यताएं के अनुसार ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energies) बढ़ने लगती हैं।

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी मुफ्त में ना ले ये चीजें, हो जायेंगे कंगाल, मांगने पड़ेंगे दूसरों से पैसे

14 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण पितृपक्ष के अंतिम दिन लगने वाला है इस दिन अमावस्या भी है। साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका में नजर आएगा भारतीय समय के अनुसार सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:34 बजे शुरू होकर मध्यरात्रि 2:25 बजे खत्म होगा। लेकिन जैसा कि हमने बताया यह भारत में नजर नहीं आएगा तो इसके सूतक काल की यहां कोई भी मान्यता नहीं होगी।

14 अक्टूबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को मुख्य रूप से पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा।

Also Read: Gaya: घर में नहीं चल रहा है कुछ भी सही , गया में इस स्थान पर रख दे चावल का एक दाना, हो जायेगा सबकुछ ठीक

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण से ठीक 15 दिन बाद लगेगा। चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रात 1:06 बजे शुरू होगा और सुबह 2:22 बजे खत्म हो जाएगा। आपको बता दें ,भारत में चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसके सूतक काल की मान्य होगी। इस दौरान पूजा पाठ में मनाही होगी और देवी देवताओं को छूना भी मना होता है। ऐसे में घर पर रहें, भगवान की आराधना करें और कोई भी शुभ काम ना करें।

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News