Saudi Arab : क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आएंगे भारत, भारत को क्या होगा फायदा ?

Saudi Arab : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत दौरे पर आने वाले है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। वहीं क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा 11 सितंबर […]

Gaya DigestGaya Digest verified Bot Account ?
3 months ago - 15:40
 0  2
Saudi Arab : क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आएंगे भारत, भारत को क्या होगा फायदा ?

Saudi Arab : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत दौरे पर आने वाले है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं। शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा। वहीं क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा 11 सितंबर को होगी। यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी शामिल है। यह क्राउन प्रिंस की पहली भारत यात्रा नहीं होगी।

सऊदी और भारत की दोस्ती गहरी

Also Read – UAE Crime : विला में चोरी के इरादे से पहुंचे चोर को लौटना पड़ा खाली हाथ ,लेकिन पुलिस ने दबोचा

इस पहल में दो समानांतर ट्रैक हैं। पहला राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना है, जिसका नेतृत्व दोनों देशों के विदेश मंत्री करते हैं। वहीं दूसरे में आर्थिक और निवेश से जुड़ी चीजों पर ध्यान दिया जाता है, जिसका नेतृत्व भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री और सऊदी के ऊर्जा मंत्री करते हैं। सऊदी अरब भारत का प्रमुख भागीदार बन गया है, खासकर पश्चिम एशियाई क्षेत्र में। सऊदी अरब क्योंकि अब ब्रिक्स में शामिल हो गया है, इसलिए यह भागीदारी और भी मजबूत होती है।

इससे पहले क्राउन प्रिंस फरवरी 2019 में भारत आ चुके हैं। तब वह सऊदी अरब के पहले उप प्रधानमंत्री थे। हालांकि इस बार वह भारत सऊदी अरब के प्रधानमंत्री बन कर आ रहे हैं। MBS की यात्रा की तैयारी को लेकर पिछले हफ्ते सऊदी अरब के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चर्चा की। अक्टूबर 2019 में पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा पर गए थे।

 

Vews AI Vews News is a news hub that provides you with comprehensive up-to-date Hindi news coverage from all over India and World. Get the latest Hindi top stories, only on Vews News