अमूल ने घटाई कीमतें: दूध, घी, चीज सस्ते, किसानों को ज्यादा फायदा
नई दिल्ली. जीएसटी दरों में कटौती के बाद अमूल ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें कम करने का ऐलान किया है. दूध, घी, चीज, मक्खन और आइसक्रीम अब सस्ते होंगे. कंपनी ने कहा कि इस कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों और किसानों को मिलेगा. अमूल के इस कदम से न सिर्फ आम लोग सस्ते दाम पर डेयरी प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी.
ग्राहकों और किसानों को डबल फायदा
अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने बताया कि जीएसटी कटौती से प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होंगी जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी. साथ ही, कंपनी का को-ऑपरेटिव मॉडल सुनिश्चित करता है कि आय का बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचे. मेहता ने कहा:
अब अमूल के ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर 0% या 5% जीएसटी लगेगा. इससे घी, चीज और मक्खन जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होंगी, जिससे बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद है.
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.