हरियाणा में नया नियम लागु - अब इन योजनाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी
हरियाणा सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज, विधवा-विधुर और अविवाहित पेंशन, और पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद योजनाओं को पारदर्शी बनाना और सही लोगों तक लाभ पहुंचाना है। अब अगर कोई प्रदेश का रहने वाला नागरिक योजनाओं का लाभ लेना चाहता है तो उसको अपना आधार कार्ड दिखाना ही होगा और बिना इसके किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
हरियाणा प्रदेश की सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसमे कहा गया है की बिना आधार कार्ड के किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा. प्रदेश में इलाज के लिए आर्थिक मदद वाली योजनाएं हो या फिर किसानों के लिए चलाई जा रही कोई भी स्कीम, विधवाओं, विधुरों और कुंवारों को पेंशन देने वाली स्कीम या फिर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री विजेताओं को मिलने वाली 10 हजार रुपये की मासिक सम्मान राशि, सभी में अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है.
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.