2 अगस्त को हो सकता है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान, क्या आपका खाता तैयार है?
PM Kisan : देश में 24 फरवरी 2025 को किसानो के खाते में सरकार ने PM किसान सम्मान निधि स्कीम में तहत 2000 रु की 19वी क़िस्त की राशि जारी की थी। और ये राशि सभी पात्र किसानो के खाते में जमा भी हो चुकी है। लेकिन अभी किसानो को 20 वी क़िस्त का इंतजार है। जो की जुलाई माह में जारी होने की उम्मीद थी लेकिन अभी इसमें कुछ विलम्ब हो रहा है। लेकिन किसानो के लिए कुछ नई अपडेट सामने आ रही है।
माना जा रहा है की PM मोदी जी का वाराणसी दौरा होने वाला है जो की 2 अगस्त को होगा और इस दौरान PM किसान योजना के तहत 20 वी क़िस्त की राशि जारी की जा सकती है। हालाँकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार 2 अगस्त को किसानो को 20 वी क़िस्त जारी कर सकती है। PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर इसकी अपडेट जल्द ही जारी हो सकती है।
साल में 3 किस्तों में जारी होती है 6 हजार की राशि
देश में PM किसान योजना के तहत करोड़ो रु की राशि हर 4 महीने के अंतराल पर किसानो को जारी की जाती है। हर चार महीने में 2 हजार रु की राशि इस योजना के लाभार्थी किसानो को बैंक खाते के जरिये मिलती है। और ये 3 किस्तों में कुल 6 हजार रु की राशि साल में मिलती है। अब तक इस योजना के तहत 19 क़िस्त की राशि जारी हो चुकी है और अब विभाग 20 वी क़िस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है। जो की 2 अगस्त की जारी हो सकती है।
आज 29 जुलाई है तो काफी कम समय बचा है ऐसे में जिन किसानो ने केवाईसी या भू सत्यापन जैसे कार्य पूर्ण नहीं किये है वो जल्द से जल्द इन कार्यो को पूर्ण कर सकते है। केंद्र सरकार की इस स्कीम में में पहले ही स्पष्ट निर्देश है की जिन किसानो के PM किसान खाते में केवाईसी एवं अन्य जरुरी कार्य पूर्ण नहीं होंगे उनको इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा। तो अगर आपको इस योजना के तहत 20 वी क़िस्त की राशि लेनी है तो आपको अपने खाते में सभी जरुरी कार्य पूर्ण करने होंगे।
PM किसान योजना स्टेटस कैसे जांचे
यदि आपको अपनी क़िस्त का स्टेटस चेक करना है तो इसके लिए सरल और सटीक तरीका ये है की आपको https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर बेनेफिशरी स्टेटस का विकल्प मिलता है। इसमें आधार , फ़ोन नंबर के जरिये आप स्टेटस देख सकते है। आपको पहले क़िस्त की राशि जारी हो चुकी है। इसकी स्थिति जाँच सकते है। अधिक जानकारी के लिए https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर दिए टोल फ्री नंबर पर भी आप जाँच कर सकते है। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप अपने नजदीकी CSC केंद्र या राज्य कृषि विभाग से भी मदद ले सकते हैं।
Get the latest breaking news directly on your phone.
View Comments & Full Story