2 अगस्त को हो सकता है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान, क्या आपका खाता तैयार है?

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Jul 29, 2025 • 9:25 AM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
2 अगस्त को हो सकता है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान, क्या आपका खाता तैयार है?
ी 20वीं किस्त का ऐलान, क्या आपका खाता तैयार है?
Full Story: https://news.vews.in/pm-kisan-20th-installment-release-on-2-agust-2025
https://news.vews.in/pm-kisan-20th-installment-release-on-2-agust-2025
Copied
2 अगस्त को हो सकता है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान, क्या आपका खाता तैयार है?
PM Kisan : देश में 24 फरवरी 2025 को किसानो के खाते में सरकार ने PM किसान सम्मान निधि स्कीम में तहत 2000 रु की 19वी क़िस्त की राशि जारी की थी। और ये राशि सभी पात्र किसानो के खाते में जमा भी हो चुकी है। लेकिन अभी किसानो को 20 वी क़िस्त का इंतजार है। जो की जुलाई माह में जारी होने की उम्मीद थी लेकिन अभी इसमें कुछ विलम्ब हो रहा है। लेकिन किसानो के लिए कुछ नई अपडेट सामने आ रही है। माना जा रहा है की PM मोदी जी का वाराणसी दौरा होने वाला है जो की 2 अगस्त को होगा और इस दौरान PM किसान योजना के तहत 20 वी क़िस्त की राशि जारी की जा सकती है। हालाँकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार 2 अगस्त को किसानो को 20 वी क़िस्त जारी कर सकती है। PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर इसकी अपडेट जल्द ही जारी हो सकती है।

साल में 3 किस्तों में जारी होती है 6 हजार की राशि

देश में PM किसान योजना के तहत करोड़ो रु की राशि हर 4 महीने के अंतराल पर किसानो को जारी की जाती है। हर चार महीने में 2 हजार रु की राशि इस योजना के लाभार्थी किसानो को बैंक खाते के जरिये मिलती है। और ये 3 किस्तों में कुल 6 हजार रु की राशि साल में मिलती है। अब तक इस योजना के तहत 19 क़िस्त की राशि जारी हो चुकी है और अब विभाग 20 वी क़िस्त जारी करने की तैयारी कर रहा है। जो की 2 अगस्त की जारी हो सकती है। आज 29 जुलाई है तो काफी कम समय बचा है ऐसे में जिन किसानो ने केवाईसी या भू सत्यापन जैसे कार्य पूर्ण नहीं किये है वो जल्द से जल्द इन कार्यो को पूर्ण कर सकते है। केंद्र सरकार की इस स्कीम में में पहले ही स्पष्ट निर्देश है की जिन किसानो के PM किसान खाते में केवाईसी एवं अन्य जरुरी कार्य पूर्ण नहीं होंगे उनको इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा। तो अगर आपको इस योजना के तहत 20 वी क़िस्त की राशि लेनी है तो आपको अपने खाते में सभी जरुरी कार्य पूर्ण करने होंगे।

PM किसान योजना स्टेटस कैसे जांचे

यदि आपको अपनी क़िस्त का स्टेटस चेक करना है तो इसके लिए सरल और सटीक तरीका ये है की आपको https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर बेनेफिशरी स्टेटस का विकल्प मिलता है। इसमें आधार , फ़ोन नंबर के जरिये आप स्टेटस देख सकते है। आपको पहले क़िस्त की राशि जारी हो चुकी है। इसकी स्थिति जाँच सकते है। अधिक जानकारी के लिए https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर दिए टोल फ्री नंबर पर भी आप जाँच कर सकते है। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप अपने नजदीकी CSC केंद्र या राज्य कृषि विभाग से भी मदद ले सकते हैं।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications