पीएम मोदी ने जारी की 20500 करोड़ राशि, किसानो को मिली 20वी क़िस्त की राशि
PM Kisan : आज देश में किसानो के खातों में वाराणसी से PM मोदी जी ने पीएम किसान योजना के तहत 20500 करोड़ रु की राशि जारी की है और ये राशि किसानो के खाते में DBT के जरिये जारी की जा चुकी है। किसानो के बैंक खातों में डायरेक्ट ये राशि जमा हो रही है। देश में इस योजना के तहत 9.7 करोड़ किसानो को आज 20 वी क़िस्त जारी हो चुकी है। अगर आप भी इस योजना के तहत पात्र है तो आपको बैंक खाते में 2 हजार रु की राशि मिल जाएगी।
आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करोड़ो किसानो को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। किसानो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पात्र किसानो को राशि जारी कर दी है। ये राशि केवल उन किसानो के खाते में जमा हुई है जिन्होंने इस योजना के तहत केवाईसी एवं अन्य सभी नियम को पूर्ण किया हुआ है। क़िस्त की जानकारी आप डायरेक्ट बैंक खाते में ले सकते है या फिर आपको क़िस्त की राशि जारी हुई या नहीं इसकी जानकारी pmkisan.gov.in के जरिये भी ले सकते है।
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.