PM Kisan : आज देश में किसानो के खातों में वाराणसी से PM मोदी जी ने पीएम किसान योजना के तहत 20500 करोड़ रु की राशि जारी की है और ये राशि किसानो के खाते में DBT के जरिये जारी की जा चुकी है। किसानो के बैंक खातों में डायरेक्ट ये राशि जमा हो रही है। देश में इस योजना के तहत 9.7 करोड़ किसानो को आज 20 वी क़िस्त जारी हो चुकी है। अगर आप भी इस योजना के तहत पात्र है तो आपको बैंक खाते में 2 हजार रु की राशि मिल जाएगी।
आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी जी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करोड़ो किसानो को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। किसानो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पात्र किसानो को राशि जारी कर दी है। ये राशि केवल उन किसानो के खाते में जमा हुई है जिन्होंने इस योजना के तहत केवाईसी एवं अन्य सभी नियम को पूर्ण किया हुआ है। क़िस्त की जानकारी आप डायरेक्ट बैंक खाते में ले सकते है या फिर आपको क़िस्त की राशि जारी हुई या नहीं इसकी जानकारी pmkisan.gov.in के जरिये भी ले सकते है।
कैसे चेक करे आपको राशि जारी हुई या नहीं
PM Kisan योजना के तहत 20 वी क़िस्त की राशि जारी हुई है या नहीं इसकी जाँच के लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यहाँ पर Know Your status का विकल्प मिलता है। जिसमे लाभार्थी स्टेटस में जाकर आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार कार्ड या पंजीकरण नंबर के जरिये अपने खाते में क़िस्त की अपडेट ले सकते है।
[latest_category_posts]
साल में 6000 रु की राशि होती है जारी
इस योजना के तहत किसानो को हर साल केंद्र सरकार की तरफ से 3 किस्ते जारी होती है। जिसमे हर क़िस्त 2000 रु की होती है यानि की हर साल आपको 6000 रु की राशि जारी की जाती है। अब तक प्रति किसान 40 हजार रु की राशि खातों में जारी हो चुकी है। हालाँकि कुछ किसानो को बिच बिच में किस्तों का भुगतान नहीं हुआ है। जो की केवाईसी या अन्य नियम पूर्ण नहीं होने के कारण हुआ है। ऐसे में आपको अगर 20 वी क़िस्त की राशि नहीं मिली है तो आपको जल्द से जल्द अपने खाते में केवाईसी, भू सत्यापन, बैंक NPCI लिंकिंग और आधार लिंकिंग की जाँच करना चाहिए। ये कार्य आप नजदीकी CSC केन्द्रो की मदद से कर सकते है।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.