नई दिल्ली। नवरात्रि के दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को सोना ₹1,13,498 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने में ₹1,343 की बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी ₹1,34,050 प्रति किलोग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंची।

आज के सोने के भाव

  • 24 कैरेट (995 शुद्धता): ₹1,13,044 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट (916 शुद्धता): ₹1,03,964 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट (750 शुद्धता): ₹85,124 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट (585 शुद्धता): ₹66,396 प्रति तोला
चांदी की कीमत में भी ₹1,181 की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो अब ₹1,34,050 प्रति किलोग्राम है।
भारत के प्रमुख शहरों में 23 सितंबर 2025 का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
चेन्नई 11,608 10,640 8,810
मुंबई 11,569 10,605 8,677
दिल्ली 11,584 10,620 8,692
कोलकाता 11,569 10,605 8,677
बेंगलुरु 11,569 10,605 8,677
हैदराबाद 11,569 10,605 8,677
केरल 11,569 10,605 8,677
पुणे 11,569 10,605 8,677
वडोदरा 11,574 10,610 8,682
अहमदाबाद 11,574 10,610 8,682
जयपुर 11,584 10,620 8,692
लखनऊ 11,584 10,620 8,692
कोयंबटूर 11,608 10,640 8,810
मदुरै 11,608 10,640 8,810
विजयवाड़ा 11,569 10,605 8,677
पटना 11,574 10,610 8,682
नागपुर 11,569 10,605 8,677
चंडीगढ़ 11,584 10,620 8,692
सूरत 11,574 10,610 8,682
भुवनेश्वर 11,569 10,605 8,677
 

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

नवरात्रि के दौरान सोने और चांदी की मांग में इजाफा आम बात है। त्योहारी सीजन में आभूषणों की खरीदारी बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के चलते यह उछाल देखा जा रहा है। इस साल 2025 में सोने की कीमतों में अब तक ₹37,336 की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि चांदी में ₹48,033 का इजाफा हुआ है।

आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं?

अगर आप आभूषणों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट सोना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है और आपकी जानकारी के लिए बता दें की आभूषण 22 कैरेट में ही अधिकतर बनाये जाते है। ध्यान दें कि इन कीमतों में टैक्स, मेकिंग चार्ज या जीएसटी शामिल नहीं है और ये आपको अलग से देनी होती है। खरीदारी से पहले अपने ज्वैलर से पूरी जानकारी लेना न भूलें और इसके बाद ही आभूषण की खरीदारी करें।

सोने में निवेश करने वालों के लिए जरुरी बात

सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का है। कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है इसलिए बाजार के रुझानों पर नजर रखें। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि में सोना और चांदी स्थिर रिटर्न दे सकते हैं लेकिन शार्ट टर्म्स में अगर आप निवेश करने का प्लान कर रहे है तो आपको पहले बाजार के जानकारों के साथ में सलाह करनी चाहिए क्योंकि सोने के दाम मौजूदा समय में स्थिर नहीं हो पा रहे है।