PF बैलेंस चेक करें मिनटों में: EPFO पासबुक लाइट लॉन्च
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा को शुरू कर दिया है. अब Form 13 भरने की जरूरत खत्म हो गई है. अब मेंबर्स इसे EPFO पोर्टल से सीधे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और इतना ही नहीं आप अपने ट्रांसफर की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. अब आपका पीएफ बैलेंस चेक करना और भी आसान हो गया है. EPFO ने अपने 3.0 रिफॉर्म्स के तहत ‘पासबुक लाइट’ सेवा शुरू की है. इस नए फीचर से मेंबर्स एक ही लॉगिन में अपने पीएफ अकाउंट का पूरा ब्योरा देख सकते हैं.
इसमें योगदान, निकासी और मौजूदा बैलेंस की जानकारी शामिल है. अब बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले पासबुक पोर्टल पर अलग से लॉगिन करना पड़ता था, जिससे समय लगता था और पासवर्ड से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती थीं.
Stay Updated!
Get the latest breaking news directly on your phone.