PF बैलेंस चेक करें मिनटों में: EPFO पासबुक लाइट लॉन्च

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 18, 2025 • 10:06 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
11 months ago
PF बैलेंस चेक करें मिनटों में: EPFO पासबुक लाइट लॉन्च
ुक लाइट लॉन्च
Full Story: https://news.vews.in/check-pf-balance-in-minutes-epfo-passbook-lite-launched
https://news.vews.in/check-pf-balance-in-minutes-epfo-passbook-lite-launched
Copied
PF बैलेंस चेक करें मिनटों में: EPFO पासबुक लाइट लॉन्च
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा को शुरू कर दिया है. अब Form 13 भरने की जरूरत खत्म हो गई है. अब मेंबर्स इसे EPFO पोर्टल से सीधे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं और इतना ही नहीं आप अपने ट्रांसफर की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है. अब आपका पीएफ बैलेंस चेक करना और भी आसान हो गया है. EPFO ने अपने 3.0 रिफॉर्म्स के तहत ‘पासबुक लाइट’ सेवा शुरू की है. इस नए फीचर से मेंबर्स एक ही लॉगिन में अपने पीएफ अकाउंट का पूरा ब्योरा देख सकते हैं. इसमें योगदान, निकासी और मौजूदा बैलेंस की जानकारी शामिल है. अब बार-बार अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले पासबुक पोर्टल पर अलग से लॉगिन करना पड़ता था, जिससे समय लगता था और पासवर्ड से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती थीं.

नौकरी बदलने वालों के लिए खुशखबरी

EPFO ने नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए पीएफ ट्रांसफर को भी सरल बना दिया है. अब Form 13 भरने की जरूरत खत्म हो गई है. पहले पीएफ ट्रांसफर के बाद Annexure K (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) केवल पीएफ ऑफिस के बीच शेयर होता था. अब मेंबर्स इसे EPFO पोर्टल से सीधे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप अपने ट्रांसफर की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं. यह कदम प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने में मदद करेगा.

और भी सुविधाएं, कम समय में काम

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि पासबुक लाइट मौजूदा APIs को जोड़कर पोर्टल की कार्यक्षमता बढ़ाता है. इससे स्टैंडअलोन पासबुक पोर्टल पर दबाव कम होगा. अगर कोई मेंबर विस्तृत जानकारी चाहता है तो वह पुराने पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है. EPFO ने सेटलमेंट और अग्रिम राशि की प्रक्रिया को भी तेज किया है. अब कई मामलों में स्वीकृति का काम सहायक आयुक्त या निचले स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है. इससे ट्रांसफर, सेटलमेंट, रिफंड और ब्याज समायोजन जैसे काम जल्दी पूरे होंगे.
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications