अंबाला में दीवाली से पहले गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Oct 20, 2025 • 9:42 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
10 months ago
अंबाला में दीवाली से पहले गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर
भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर
Full Story: https://news.vews.in/a-massive-fire-broke-out-in-a-godown-in-ambala-before-diwali-fire-brigade-teams-reached-the-spot
https://news.vews.in/a-massive-fire-broke-out-in-a-godown-in-ambala-before-diwali-fire-brigade-teams-reached-the-spot
Copied
अंबाला में दीवाली से पहले गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल टीमें मौके पर

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में दीवाली के मौके पर एक बड़ी घटना सामने आई है. शहर के एक टायर और रिसाइकलिंग सामग्री के गोदाम में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.

दमकल विभाग का त्वरित एक्शन

दमकल विभाग के अधिकारी बच्‍चन सिंह ने बताया, "हमें डायल 112 के जरिए आग लगने की सूचना मिली थी. हमारी टीम ने तुरंत दो दमकल वाहन और एक पानी का टैंकर मौके पर भेजा. लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए एक अतिरिक्त दमकल वाहन मंगवाया गया है. हमारी पूरी कोशिश है कि आग को जल्द से जल्द काबू किया जाए."

फिलहाल, दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

आग लगने का कारण अभी अस्पष्ट

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बच्‍चन सिंह ने कहा, "आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा और जांच शुरू की जाएगी. हम हर पहलू की जांच करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग कैसे लगी."

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीवाली के मौके पर गोदाम में टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री की बड़ी मात्रा मौजूद थी, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया.

अंबाला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. आग बुझने के बाद गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आग लगने के पीछे लापरवाही थी या कोई अन्य कारण. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और दमकल विभाग को अपना काम करने में सहयोग करें.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications