OnePlus 15T Leak: 6.3 इंच डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट की चर्चा तेज

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 23, 2025 • 4:57 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
OnePlus 15T Leak: 6.3 इंच डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट की चर्चा तेज
mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट की चर्चा तेज
Full Story: https://news.vews.in/oneplus-15t-leak-specs-india-launch-details
https://news.vews.in/oneplus-15t-leak-specs-india-launch-details
Copied
OnePlus 15T Leak: 6.3 इंच डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 165Hz रिफ्रेश रेट की चर्चा तेज
  • OnePlus की 15 सीरीज में एक नया कॉम्पैक्ट फोन जुड़ने की तैयारी
  • लीक में सामने आए 6.3 इंच डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 7000mAh से ज्यादा बैटरी और प्रीमियम मेटल फ्रेम की चर्चा
  • भारत में अलग नाम से एंट्री की संभावना, चीन में पहले लॉन्च
OnePlus 15T Leak: स्मार्टफोन बाजार में हलचल फिर तेज होती दिख रही है। बड़ी कंपनियों में शुमार OnePlus अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हाल ही में लॉन्च हुई OnePlus 15 सीरीज के बाद अब चर्चा इसके एक नए मॉडल को लेकर है, जिसे OnePlus 15T कहा जा रहा है। अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक और अंदरूनी जानकारियों ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है।

कॉम्पैक्ट डिजाइन पर फोकस

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर सामने आई जानकारी के मुताबिक OnePlus 15T को एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। इसमें 6.3 इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz तक हो सकता है, जो गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग पसंद करने वालों को खासा आकर्षित कर सकता है।

एक्सेसरीज का ट्रायल शुरू

लीक में यह भी दावा किया गया है कि इस फोन से जुड़ी एक्सेसरीज की मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू हो चुका है। आमतौर पर ऐसा तभी होता है जब प्रोडक्ट डेवलपमेंट अपने आखिरी चरण में पहुंच जाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो मौजूदा ऑप्टिकल सेंसर से ज्यादा तेज और सुरक्षित माना जाता है।

कैमरा और परफॉर्मेंस की झलक

कैमरे की बात करें तो OnePlus 15T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही मेटल फ्रेम और 7,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी इसे प्रीमियम कैटेगरी में मजबूत बनाती है।

भारत में अलग नाम से एंट्री?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन अगले साल सबसे पहले चीन में लॉन्च हो सकता है। भारत में इसके OnePlus 15s नाम से पेश होने की अटकलें हैं। इससे पहले कंपनी ने भी अलग-अलग बाजारों में एक ही फोन को अलग नाम से लॉन्च किया है, ऐसे में यह संभावना पूरी तरह खारिज नहीं की जा सकती।

बेस मॉडल से मिल रहा संकेत

गौर करने वाली बात यह है कि भारत में पिछले महीने लॉन्च हुए OnePlus 15 के फीचर्स काफी दमदार हैं। बड़े डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, मजबूत बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन पहले ही हाई-एंड सेगमेंट में अपनी जगह बना चुका है। ऐसे में 15T या 15s के तौर पर आने वाला नया मॉडल उन यूज़र्स को टारगेट कर सकता है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस तो चाहते हैं, लेकिन ज्यादा कॉम्पैक्ट साइज में।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications