Moonrise Time 2026: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में चांद निकलने का समय - तिल कूटनी व्रत

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Jan 6, 2026 • 6:02 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
5 months ago
Moonrise Time 2026: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में चांद निकलने का समय - तिल कूटनी व्रत
स्थान में चांद निकलने का समय - तिल कूटनी व्रत
Full Story: https://news.vews.in/moonrise-time-2026-delhi-ncr-rajasthan-sakat-chauth
https://news.vews.in/moonrise-time-2026-delhi-ncr-rajasthan-sakat-chauth
Copied
Moonrise Time 2026: दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में चांद निकलने का समय - तिल कूटनी व्रत
  • सकट चौथ पर चंद्र दर्शन का इंतज़ार, देर रात तक टिकी निगाहें
  • दिल्ली-एनसीआर से राजस्थान तक अलग-अलग समय पर निकलेगा चांद
  • चंद्र दर्शन के साथ ही खुलेगा व्रत, शुभ योगों से बढ़ा महत्व
  • माघ कृष्ण चतुर्थी में आज ही रखा जा रहा सकट चौथ का व्रत
Moonrise Time 2026: सकट चौथ के मौके पर सोमवार को दिनभर व्रत रखने वाली महिलाओं की नजरें शाम ढलते ही आसमान पर टिक गईं। यह वही क्षण होता है, जब पूरे दिन की तपस्या चंद्र दर्शन के साथ पूर्ण होती है। मान्यता है कि चांद देखने और अर्घ्य देने के बाद ही सकट चौथ का व्रत खोला जाता है इसलिए चंद्र उदय का समय इस दिन सबसे अहम माना जाता है। आइये बहरोड़ के जाने माने पंडित नरेश शर्मा से जानते है की आज चाँद कौन सी जगह कब दिखाई देने वाला है और इस व्रत का क्या महत्त्व है।

क्यों खास है आज की रात

माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला सकट चौथ संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली से जुड़ा व्रत है। इसे तिलकुटा चौथ, संकष्टी चौथ और माघ कृष्ण चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार व्रत को लेकर खास बात यह है कि आज सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग एक साथ बन रहे हैं जिससे इस व्रत का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है।

दिल्ली-एनसीआर में चांद कब निकलेगा

शाम के समय आसमान साफ रहा तो दिल्ली-एनसीआर में चंद्र दर्शन लगभग एक ही समय पर होगा। नई दिल्ली में चांद रात करीब 8:55 बजे के आसपास दिखने की संभावना है। नोएडा में चंद्र उदय का समय 8:55 से 9:00 बजे के बीच माना जा रहा है। गुरुग्राम में चांद 8:50 से 8:55 बजे के बीच निकल सकता है, जबकि फरीदाबाद में 8:50 से 9:00 बजे के बीच चंद्र दर्शन संभव है।

राजस्थान में चंद्र उदय का अनुमानित समय

राजस्थान में अलग-अलग जिलों में चंद्र उदय के समय में थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा। जयपुर में चांद रात 8:55 बजे दिखाई दे सकता है और उदयपुर में चंद्र दर्शन का समय करीब 8:45 बजे माना गया है। जोधपुर में चांद लगभग 8:57 बजे निकलने की संभावना है और जैसलमेर में चंद्र उदय देर से, रात करीब 9:36 बजे होगा। इसके अलावा राजस्थान के सीकर में चांद 9:04 बजे, सालासर में 9:14 बजे और अलवर में करीब 8:58 बजे चंद्र दर्शन संभव है। वहीं बीकानेर में चांद रात करीब 9:12 बजे निकल सकता है।

आज ही क्यों रखा गया सकट चौथ का व्रत

बहरोड़ के पंडित नरेश शर्मा बताते है की माघ कृष्ण चतुर्थी तिथि 6 जनवरी की सुबह 8:01 बजे शुरू होकर 7 जनवरी की सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। आम तौर पर व्रत उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है लेकिन सकट चौथ में चंद्रमा की पूजा को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है। चूंकि आज ही चंद्रोदय चतुर्थी तिथि में हो रहा है इसलिए व्रत 6 जनवरी को ही रखा गया है। शर्मा जी बताते हैं कि दिनभर निर्जल व्रत के बाद शाम को चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद ही व्रत का पारण होता है। अनुमान के अनुसार आज रात चंद्रोदय करीब 8:35 बजे के आसपास होगा।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications