आधार कार्ड में नाम बदलवाना हुआ मुश्किल, UIDAI ने बड़े बदलावों पर बढ़ाई सख्ती

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Jan 2, 2026 • 9:15 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
आधार कार्ड में नाम बदलवाना हुआ मुश्किल, UIDAI ने बड़े बदलावों पर बढ़ाई सख्ती
UIDAI ने बड़े बदलावों पर बढ़ाई सख्ती
Full Story: https://news.vews.in/aadhaar-name-change-new-rules-uidai
https://news.vews.in/aadhaar-name-change-new-rules-uidai
Copied
आधार कार्ड में नाम बदलवाना हुआ मुश्किल, UIDAI ने बड़े बदलावों पर बढ़ाई सख्ती
  • आधार में नाम बदलना अब पहले जितना आसान नहीं
  • UIDAI ने बड़े बदलावों पर सख्ती बढ़ाई
  • सिर्फ एफिडेविट से नहीं होगा पूरा नाम अपडेट
  • गलत प्रक्रिया से अटक सकते हैं बैंक और सरकारी काम
Aadhaar Card Update: अगर आप अब भी यह मानकर चल रहे हैं कि आधार कार्ड में नाम या सरनेम बदलवाना एक साधारण औपचारिकता है तो हालिया नियम आपको चौंका सकते हैं। पहचान से जुड़े मामलों में बढ़ते फर्जीवाड़े के बाद UIDAI ने नाम अपडेट की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया है। अब बड़े बदलावों के लिए केवल एफिडेविट या स्थानीय दस्तावेज काफी नहीं माने जा रहे।

छोटे सुधार और बड़े बदलाव में फर्क

नई व्यवस्था में यह साफ किया गया है कि हर बदलाव को एक ही तराजू में नहीं तौला जाएगा। अगर नाम की स्पेलिंग में मामूली गलती है या अक्षर इधर-उधर हुए हैं तो सामान्य पहचान पत्रों से सुधार संभव है। लेकिन पूरा नाम बदलना, सरनेम जोड़ना या हटाना या ऐसा बदलाव जिसका पहले कोई मजबूत सरकारी रिकॉर्ड मौजूद नहीं है अब गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

गजट नोटिफिकेशन क्यों बन गया अहम

ऐसे मामलों में अब केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन की मांग की जा सकती है। यह वही कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें पहले शपथ पत्र तैयार किया जाता है, फिर अखबारों में नाम परिवर्तन का प्रकाशन होता है और अंत में भारत सरकार के प्रकाशन विभाग से राजपत्र में नाम दर्ज होता है। एक बार नाम गजट में प्रकाशित हो जाए तो उसकी कानूनी वैधता पर कोई सवाल नहीं उठता।

नियम तोड़ने का सीधा असर आपकी जिंदगी पर

अगर कोई व्यक्ति बिना तय प्रक्रिया के आधार में बड़ा बदलाव कराने की कोशिश करता है, तो आवेदन सीधे खारिज हो सकता है। असर सिर्फ आधार तक सीमित नहीं रहता। पैन से लिंकिंग, बैंक खाता, पासपोर्ट, बीमा और सरकारी योजनाओं तक में नाम का अंतर परेशानी खड़ी कर सकता है। कई मामलों में लोगों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

दिल्ली से उम्मीद और हकीकत

अक्सर लोग सोचते हैं कि स्थानीय स्तर पर काम न बने तो दिल्ली से मामला सुलझ जाएगा। लेकिन हकीकत यह है कि गजट प्रकाशन एक तय सरकारी प्रक्रिया है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शॉर्टकट अपनाने की कोशिश उल्टा समय और पैसा दोनों बर्बाद कर सकती है।

अगर फिर भी आधार अपडेट न हो तो रास्ता क्या है

गजट नोटिफिकेशन के बाद भी अगर आधार में नाम अपडेट अटकता है, तो UIDAI की आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कानूनी दस्तावेज होने की वजह से ऐसी शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एक्सपर का इसको लेकर मानना है कि नए नियमों को समझकर और सही तैयारी के साथ आवेदन करना ही अब सुरक्षित रास्ता है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications