आज का राशिफल: प्रॉपर्टी, पैसा और रिश्तों पर असर डालने वाला दिन, 12 राशियों की पूरी भविष्यवाणी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 20, 2025 • 5:27 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
4 months ago
आज का राशिफल: प्रॉपर्टी, पैसा और रिश्तों पर असर डालने वाला दिन, 12 राशियों की पूरी भविष्यवाणी
 पर असर डालने वाला दिन, 12 राशियों की पूरी भविष्यवाणी
Full Story: https://news.vews.in/aaj-ka-rashifal-12-zodiac-daily-horoscope-hindi
https://news.vews.in/aaj-ka-rashifal-12-zodiac-daily-horoscope-hindi
Copied
आज का राशिफल: प्रॉपर्टी, पैसा और रिश्तों पर असर डालने वाला दिन, 12 राशियों की पूरी भविष्यवाणी
आज का दिन सिर्फ ग्रह-नक्षत्रों की चाल तक सीमित नहीं है बल्कि घर-परिवार, सेहत, पैसे और रिश्तों से जुड़े छोटे-बड़े फैसलों की परीक्षा भी ले रहा है। कुछ राशियों के लिए दिन नई शुरुआत के संकेत दे रहा है तो कुछ को पुराने मुद्दों और भावनात्मक उलझनों से जूझना पड़ सकता है। कहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला अहम है तो कहीं नौकरी और बिजनेस को लेकर सतर्कता जरूरी होगी। बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की सेहत और निजी व्यवहार आदि हर मोर्चे पर संतुलन आज सबसे बड़ा हथियार रहेगा। आइये जानते है की आज 12 राशियों पर दिन का कैसा प्रभाव रहने वाला है।

मेष राशि

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। नया घर, दुकान या निवेश का विचार बन सकता है, लेकिन परिवार, खासकर पिता की सलाह अहम रहेगी। घर के भीतर पुराने मतभेद उभर सकते हैं, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर भी भागदौड़ संभव है।

वृष राशि

धन और संसाधनों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात भावनात्मक रूप से राहत दे सकती है। घर में मेहमान आने से रौनक रहेगी, लेकिन एक साथ कई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खानपान में लापरवाही से बचना जरूरी है। [caption id="attachment_210957" align="alignnone" width="1200"]वृष राशि वृष राशि[/caption]

मिथुन राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन उम्मीद जगाने वाला है। परीक्षा या रिजल्ट से जुड़ी खबर मिल सकती है। पार्टनरशिप बिजनेस में सतर्कता जरूरी होगी। वाहन से जुड़ा खर्च अचानक बढ़ सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि

धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में कुछ असहज स्थितियां बन सकती हैं। पिता से विचारों का टकराव संभव है। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। [caption id="attachment_210958" align="alignnone" width="1200"]कर्क राशि कर्क राशि[/caption]

सिंह राशि

किसी भी बड़े फैसले से पहले रुककर सोचने का दिन है। मां की ओर से जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। घर में मेहमान आने से माहौल हल्का रहेगा।

कन्या राशि

मेहनत का परिणाम सामने आएगा। आसपास के लोगों की सलाह आज काम आ सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बनेगी। धार्मिक आयोजन या घरेलू बदलाव का मन बनेगा। संतान से किया वादा निभाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि

मन में बेचैनी रह सकती है और कामों में रुकावटें आएंगी। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा जरूरी है। पुराना लेनदेन फिर से चिंता बढ़ा सकता है। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चन दूर होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

नए काम की शुरुआत के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि

दिन मिला-जुला असर दिखाएगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग ला सकती है। पुराने मित्र की याद भावुक कर सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। [caption id="attachment_210959" align="alignnone" width="1200"]धनु राशि धनु राशि[/caption]

मकर राशि

एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं, जिससे ध्यान बंटेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

कुंभ राशि

बिजनेस और करियर दोनों में सकारात्मक संकेत हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता दस्तक दे सकता है। पैसों के मामलों में आत्मनिर्भर रहें।

मीन राशि

आज निर्णय सोच-समझकर लेने का दिन है। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें। पुराने लेनदेन का निपटारा संभव है और माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications