सोने की कीमत में भारी उछाल, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जाने आज का नया रेट

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 18, 2025 • 8:51 AM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
11 months ago
सोने की कीमत में भारी उछाल, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जाने आज का नया रेट
ा रिकॉर्ड टूटा, जाने आज का नया रेट
Full Story: https://news.vews.in/aaj-sone-ka-bhav
https://news.vews.in/aaj-sone-ka-bhav
Copied
सोने की कीमत में भारी उछाल, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जाने आज का नया रेट
Today Gold Rate: सोने की कीमतों ने इस हफ्ते नया इतिहास रचा लेकिन गुरुवार को इसमें एक फीसदी की गिरावट देखी गई. सोना 3690 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया. चांदी भी एक फीसदी फिसलकर 42 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंची. बुधवार को सोने ने 3707.57 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया लेकिन दिन के अंत में यह 0.8% नीचे बंद हुआ. पिछले कुछ समय से सोने के भाव में काफी भूचाल आया हुआ है और साल भर पहले जिन लोगों ने सोने में अच्छा खासा निवेश किया था वे आज मालामाल हो चुके है. इस साल सोने ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. आइये जानते है की अब सोने के दाम किस मुकाम पर पहुंच चुके है और विशेषज्ञ इसको लेकर क्या है रहे है.

फेड के बयान से बढ़ा दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की, लेकिन फेड चेयर जेरोम पॉवेल का बयान बाजार की उम्मीदों से कम नरम रहा. पॉवेल ने कहा कि भविष्य में दरों में कटौती हर मीटिंग के आधार पर होगी और टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ने की चिंता जताई. इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड नीचे आई और डॉलर इंडेक्स में उछाल आया, जिसने सोने पर दबाव बढ़ाया.

2025 में सोने का शानदार प्रदर्शन

इस गिरावट के बावजूद, 2025 में सोना 40% चढ़ चुका है. इसने S&P 500 जैसे बड़े इंडेक्स को भी पीछे छोड़ दिया. खास बात ये है कि सोने ने 1980 के महंगाई-एडजस्टेड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. 1980 में सोने की कीमत 850 डॉलर प्रति औंस थी, जो आज की महंगाई के हिसाब से 3600-3650 डॉलर के बराबर है. अब 3707 डॉलर के स्तर के साथ सोना इतिहास के सबसे ऊंचे दाम पर पहुंच चुका है.

सोने को क्यों मिल रहा समर्थन?

दुनियाभर में ट्रेड और जियोपॉलिटिकल तनाव ने सोने की सेफ-हेवन मांग बढ़ाई है. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी और ETFs में मजबूत निवेश ने भी सोने को सपोर्ट दिया है. शॉर्ट-टर्म में फेड की नीतियों से सोने में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. लेकिन लॉन्ग-टर्म में सोने का रुझान मजबूत है. निवेशकों को सतर्क रहते हुए बाजार पर नजर रखनी चाहिए.

भारत में आज के सोने के रेट

आज भारत में सोने के भाव की बात करें तो इसमें रोजाना कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां देखें आज 18 सितंबर 2025 को देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम) क्या चल रहा है -
  • दिल्ली: 22 कैरेट - 1,02,550 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,860 रुपये

  • चेन्नई: 22 कैरेट - 1,02,400 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,710 रुपये

  • मुंबई: 22 कैरेट - 1,02,400 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,710 रुपये

  • कोलकाता: 22 कैरेट - 1,01,790 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,710 रुपये

  • जयपुर: 22 कैरेट - 1,02,550 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,860 रुपये

  • नोएडा: 22 कैरेट - 1,02,550 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,860 रुपये

  • गाजियाबाद: 22 कैरेट - 1,02,550 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,860 रुपये

  • लखनऊ: 22 कैरेट - 1,02,550 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,860 रुपये

  • बेंगलुरु: 22 कैरेट - 1,02,400 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,710 रुपये

  • पटना: 22 कैरेट - 1,02,400 रुपये | 24 कैरेट - 1,11,710 रुपये

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications