संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 4:21 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
6 months ago
संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग
िपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग
Full Story: https://news.vews.in/after-the-discussion-on-electoral-reforms-in-parliament-opposition-mps-again-said-that-the-election-commission-is-acting-at-the-behest-of-the-bjp
https://news.vews.in/after-the-discussion-on-electoral-reforms-in-parliament-opposition-mps-again-said-that-the-election-commission-is-acting-at-the-behest-of-the-bjp
Copied
संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद में 'चुनाव सुधारों' की चर्चा के बावजूद विपक्षी पार्टियां लगातार निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने फिर से कहा कि चुनाव आयोग बिल्कुल भाजपा के इशारे पर चल रहा है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह चुनाव आयोग पर निर्भर करता है कि वह सभी टिप्पणियों को संज्ञान में लेकर उस पर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा, "यह अच्छी बात है कि इस मुद्दे पर खुली चर्चा हो रही है। कई सदस्यों ने बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं। मैं चाहता हूं कि चुनाव आयोग और अधिक पारदर्शी और सक्रिय संस्था बने, न कि कानूनी तकनीकी बातों और प्रक्रियाओं के पीछे छिपे। चुनाव आयोग को कम अपारदर्शी, अधिक पारदर्शी, संवादशील और सुझावों को स्वीकार करने वाला होना चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष हो सके।" [caption id="attachment_210026" align="alignnone" width="1331"]संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग TMC MP Sushmita Dev. (Photo: IANS)[/caption] टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने आरोप लगाए कि चुनाव आयोग भाजपा का गुलाम बन चुका है। उन्होंने कहा, "चुनाव सुधार पर चर्चा, इसलिए जरूरी थी कि चुनाव आयोग बिल्कुल भाजपा के इशारे पर चल रहा है। चुनाव आयोग इतने राज्यों में एसआईआर जल्दी में करा रही है। क्या इन्हें पता नहीं था कि 2026 में इन राज्यों में चुनाव है?" सुष्मिता देव ने कहा, "आप एक महीने में ही एसआईआर कराकर जनता के ऊपर डाल रहे हैं। मतदाता सूची की समीक्षा हो सकती है, लेकिन आप क्या प्रक्रिया अपना रहे हैं? हम सुप्रीम कोर्ट गए, आधार कार्ड का ऑर्डर लेकर आए।" वहीं, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग जवाब नहीं देता है, बल्कि उसकी जगह भाजपा जवाब देने आती है। इसीलिए हमारा आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है और उस पार्टी को जिताने में मदद करता है। [caption id="attachment_210027" align="alignnone" width="1544"]संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग Congress MP Karti Chidambaram. (Photo: IANS)[/caption] उन्होंने कहा, "राहुल गांधी 'चुनाव सुधार' की बात कहते हैं। उन्होंने सबूत के साथ बात रखी है। कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र का आंकड़ा निकालकर दिया है कि इतनी फर्जी वोट बनी हैं। लोगों के नाम दो-दो सौ बार दर्ज हैं। एक ही घर में पांच-पांच सौ लोगों के रहने का रिकॉर्ड दिखाया गया है।" --आईएएनएस डीसीएच/

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications