AI-171 विमान हादसा: 33 सेकेंड में तबाही, जांच एजेंसियों की नजर ब्लैक बॉक्स पर

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से देशभर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। गुरुवार को टेकऑफ के महज 33 सेकेंड बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Jun 14, 2025 • 12:49 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
AI-171 विमान हादसा: 33 सेकेंड में तबाही, जांच एजेंसियों की नजर ब्लैक बॉक्स पर
 जांच एजेंसियों की नजर ब्लैक बॉक्स पर
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से देशभर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। गुरुवार को टेकऑफ के महज 33 सेकेंड बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।
Full Story: https://news.vews.in/ai-171-plane-crash-33-seconds-of-destruction-investigative-agencies-look-at-the-black-box
https://news.vews.in/ai-171-plane-crash-33-seconds-of-destruction-investigative-agencies-look-at-the-black-box
Copied
AI-171 विमान हादसा: 33 सेकेंड में तबाही, जांच एजेंसियों की नजर ब्लैक बॉक्स पर
AI-171 विमान हादसा: 33 सेकेंड में तबाही, जांच एजेंसियों की नजर ब्लैक बॉक्स पर

अहमदाबाद। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से देशभर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। गुरुवार को टेकऑफ के महज 33 सेकेंड बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा है।

तकनीकी गड़बड़ी की आशंका, जांच में जुटी कई एजेंसियां

हादसे के कारणों का फिलहाल आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने मलबे की जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स का हिस्सा) हॉस्टल की छत से बरामद किया गया है। इसकी जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकता है।

जांच में बोइंग कंपनी, अमेरिकी ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और भारत की DGCA की टीमें शामिल हैं। विमान के दो ‘जनरल इलेक्ट्रिक जेनएक्स’ इंजन के हिस्से अमेरिका भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : Air India क्रैश: अहमदाबाद में 265 की मौत, शवों की पहचान अब DNA सैंपल से

प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों देखी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के उड़ान भरते समय उसका लैंडिंग गियर खुला रह गया था, जिसे सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती। हादसे के बाद चारों ओर काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और विमान के टुकड़े 200 मीटर के दायरे में फैल गए। हादसे की जगह पर 8 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

DGCA के निर्देश और संभावित कारण

DGCA ने एयर इंडिया को छह अहम प्रणालियों की विस्तृत जांच का निर्देश दिया है, जिनमें ईंधन प्रणाली, इंजन नियंत्रण, हाइड्रोलिक सिस्टम और टेकऑफ सेटिंग्स शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि संभावित कारणों में शामिल हो सकते हैं:

  • तकनीकी खराबी (फ्लैप या इंजन में),

  • पायलट त्रुटि (गलत डेटा फीड करना),

  • फ्लैप सेटिंग की विफलता,

  • थ्रस्ट की कमी।

मलबा बना सबूत, ब्लैक बॉक्स से मिलेगी अहम जानकारी

हादसे की जगह से लोगों को हटा दिया गया है। वहां मौजूद मलबे की सुरक्षा और निगरानी AAIB, बोइंग और पुलिस बल द्वारा की जा रही है। जांचकर्ताओं का मानना है कि यदि ब्लैक बॉक्स सही स्थिति में मिला, तो अगले 7-10 दिनों में प्रारंभिक निष्कर्ष सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद विमान हादसा: 242 यात्रियों में से रमेश कुमार चमत्कारिक रूप से ज़िंदा बचे, भाई लापता

टाटा और बोइंग की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया की मालिक कंपनी टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इसे "टाटा के इतिहास का सबसे काला दिन" बताया। वहीं, बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए पेरिस एयर शो का दौरा रद्द कर दिया है।

एयर इंडिया के इस हादसे ने देश की विमानन सुरक्षा और तकनीकी निगरानी प्रणालियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों पर अब यह जिम्मेदारी है कि जल्द से जल्द निष्पक्ष और सटीक रिपोर्ट पेश कर सकें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद गिरा

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications