Asia Cup 2025 Controversy: Mohsin Naqvi ने BCCI से मांगी माफी, Trophy लौटाने को अब भी तैयार नहीं

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Oct 1, 2025 • 6:19 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
Asia Cup 2025 Controversy: Mohsin Naqvi ने BCCI से मांगी माफी, Trophy लौटाने को अब भी तैयार नहीं
ने BCCI से मांगी माफी, Trophy लौटाने को अब भी तैयार नहीं
Full Story: https://news.vews.in/asia-cup-2025-mohsin-naqvi-apology-trophy-dispute-bcci
https://news.vews.in/asia-cup-2025-mohsin-naqvi-apology-trophy-dispute-bcci
Copied
Asia Cup 2025 Controversy: Mohsin Naqvi ने BCCI से मांगी माफी, Trophy लौटाने को अब भी तैयार नहीं
Asia Cup 2025 Controversy: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल के बाद से खड़ा हुआ विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से स्थिति बिगड़ने पर खेद जताया है। हालांकि Trophy Presentation को लेकर उनका अड़ा रुख अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि ट्राफी लौटाने के लिए उनका कहना है की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान दुबई आएं और ट्रॉफी लेकर जायें। हालांकि इसके जवाब में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने Trophy Issue पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। आइये जानते है क्या क्या हुआ है -

Mohsin Naqvi की BCCI से माफी

सूत्रों के अनुसार जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार नकवी ने BCCI से स्वीकारा कि Trophy Ceremony को लेकर विवाद को इतना नहीं बढ़ना चाहिए था। उन्होंने इस स्थिति पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह बेहतर होता अगर मामला तुरंत सुलझा लिया जाता। उनके द्वारा माफ़ी मांगने के बाद भी लेकिन ट्रॉफी लौटाने को तैयार नहीं है। जो जानकारी सूत्रों से सामने आ रही है उसके अनुसार माफी मांगने के बावजूद नकवी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर Team India Trophy चाहती है तो उसके Captain Suryakumar Yadav को व्यक्तिगत रूप से ACC ऑफिस आकर इसे रिसीव करना होगा।

Trophy Ceremony क्यों बनी विवाद की वजह?

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। लेकिन जीत के बाद Trophy Presentation Ceremony में बड़ी नाराजगी देखने को मिली। Team India के खिलाड़ियों ने Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। इसके चलते वे काफी देर मंच पर खड़े रहे। काफी समय इन्तजार करने के बाद नकवी अपने स्टाफ के साथ वहां से चले गए और स्टाफ ट्रॉफी भी साथ में लेकर होटल रवाना हो गए। Asia Cup 2025 Controversy

इस पर BCCI ने जताई कड़ी आपत्ति

ACC की मीटिंग में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने Trophy Issue पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने नकवी से पूछा कि विजेता टीम को Trophy देने से क्यों रोका गया? शुक्ला ने यह भी कहा कि ACC Trophy किसी की Personal Property नहीं है इसे विजेता टीम को सम्मानपूर्वक दिया जाना चाहिए।

क्या क्या हुआ था मैच में और मैच के बाद

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की भारत की धमाकेदार जीत इस कप में हुई थी और एक ही सीरीज में तीन बार पाकिस्तान को धूल चटाकर भारत ने इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सिर्फ 146 रनों पर समेट दिया। जवाब में Team India ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और Asia Cup 2025 की Trophy अपने नाम की। Asia Cup 2025 Controversy मैच ख़त्म होने के बाद रात करीब 1:30 बजे जब टीम इंडिया को ट्रॉफी दी जानी थी तो भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ और पाकिस्तान गृह मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था और इसके बाद ही ये ट्रॉफी वाला विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि इसमें एक बात तो साफ़ है की कोई टीम अगर किसी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेना चाहती तो उसका अलटरनेट निकाला जाता है ना की ट्रॉफी लेकर वहां से भागा जाये। पाकिस्तान के लिए से शर्म की बात है। आप इसको लेकर क्या सोचते है हमें कमेंट में जरूर बताना।

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications