Bangladesh Violence: हिंदू युवक की भीड़ द्वारा हत्या, शव जलाया गया, यूनुस सरकार ने की निंदा
इस्लाम के अपमान के आरोप में भीड़ ने ली जान
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात की है। बंगाली मीडिया आउटलेट बार्ता बाजार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि दीपु चंद्र दास पर एक फैक्ट्री कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। यह कार्यक्रम वर्ल्ड अरबी लैंग्वेज डे के अवसर पर आयोजित किया गया था।आरोप लगते ही गुस्साई भीड़ ने दीपु को घेर लिया और बेरहमी से पीटते हुए उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को जला दिया गया जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई।आज के नेता 25 वर्ष बाद आपका मकान दुकान खेत खलिहान नहीं बचायेंगे लेकिन आज का अच्छा कानून आपकी 25 पीढ़ियों को बचाएगा समान शिक्षा समान कर संहिता समान दंड संहिता समान न्याय संहिता समान पुलिस संहिता समान नागरिक संहिता समान धर्मस्थल संहिता समान जनसंख्या संहिता समान प्रशासनिक संहिता pic.twitter.com/no9qu7G52T — Ashwini Upadhyay (@AshwiniUpadhyay) December 19, 2025
प्रशासन ने मौत की पुष्टि, अधजला शव पुलिस हिरासत में
भालुका उपजिला के कार्यकारी अधिकारी एमडी फिरोज हुसैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक व्यक्ति की पैगंबर के अपमान के आरोप में हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक का शव फिलहाल पुलिस के कब्जे में है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हालात को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा के बीच हुई वारदात
यह हत्या ऐसे समय पर हुई है जब बांग्लादेश में जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं प्रदर्शनों के बीच अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की घटनाएं बढ़ने की बात कही जा रही है।न ये हराम है न वो हराम है जिसके नाम पे हो हत्या वो नाम हराम है ✍️ जिस BSD वाले को बुरा लगे वो जाकर अपनी गांव मराये, क्या घिनौनी सोच है हर बात पर वही शब्द बोलकर हत्या..... मैं आपसे पूछता हूँ दुनिया की सबसे ज़्यादा हत्याएँ कौन से शब्द बोलकर की जाती हैं ? कमेंट में बताएं..... pic.twitter.com/gHdpIF4fjH — Deepak Sharma (@SonOfBharat7) December 19, 2025