आखिर कब चलेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला? पिछली 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 4:30 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
आखिर कब चलेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला? पिछली 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं
पिछली 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं
Full Story: https://news.vews.in/brisbane-india-vs-australia-5th-t20i-match
https://news.vews.in/brisbane-india-vs-australia-5th-t20i-match
Copied
आखिर कब चलेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला? पिछली 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। टी20 फॉर्मेट में अगर भारत की सबसे बड़ी परेशानी कुछ है, तो वो कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है। सूर्यकुमार यादव को कभी टी20 का राजा कहा जाता था। अपनी विस्फोटक और निरंतर रन बनाने की प्रवृत्ति की वजह से वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में आईसीसी के नंबर एक बल्लेबाज रहे, लेकिन कप्तानी मिलने के बाद उनकी फॉर्म में बड़ी गिरावट आई है। आईसीसी की रैंकिंग में वह दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं, और यही स्थिति रही, तो वह जल्द ही शीर्ष 10 से बाहर हो जाएंगे। सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी20 में 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। यह उनकी लगातार 19वीं पारी थी, जिसमें उनके बल्ले से अर्धशतक नहीं आया। पिछली 19 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है, जो उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बनाया था। इसके अलावा पिछली 19 पारियों में वह तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं, तो 7 बार दो अंकों में नहीं पहुंच सके हैं। कुल मिलाकर पिछली 19 पारियों में सूर्या के बल्ले से 222 रन निकले हैं। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। विश्व कप से पहले अगर भारतीय कप्तान फॉर्म में नहीं लौटे तो टीम को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यकुमार ने टी20 का अपना आखिरी अर्धशतक 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उस मैच में उन्होंने 35 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। 2021 में अपने टी20 करियर का आगाज करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 96 टी20 मैचों की 90 पारियों में 36.39 की औसत और 164.06 की स्ट्राइक रेट से 2,766 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 21 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। --आईएएनएस पीएके

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications