CM नायब सैनी का लाडवा दौरा: 7 हजार भूमिहीनों को 100 गज प्लॉट, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा
- भूमिहीन परिवारों को बड़ा तोहफा
- शहरी और ग्रामीण आवास योजनाओं को रफ्तार
- महिलाओं और गांवों के विकास पर फोकस
जनसभा में ऐलान: भूमिहीन परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट
लाडवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के करीब सात हजार भूमिहीन जरूरतमंद परिवारों को सरकार की ओर से 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा जाएगा, ताकि मकान निर्माण के लिए निर्धारित आर्थिक सहायता सीधे मिल सके।शहरी आवास योजना की दूसरी किस्त जल्द
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहले चरण में लगभग साढ़े 15 हजार परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट वितरित किए जा चुके हैं। अब बहुत जल्द इसी योजना के तहत योग्य आवेदकों को दूसरी किस्त के रूप में फिर से 30-30 गज के प्लॉट दिए जाएंगे, जिससे शहरी गरीबों को स्थायी आवास का रास्ता मिलेगा।भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे प्लाट! "प्रदेश के भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार द्वारा शीघ्र ही 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इन 7 हजार प्लॉटधारक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा जाएगा, जिसके अंतर्गत उन्हें मकान निर्माण के लिए निर्धारित वित्तीय… — DPR Haryana (@DiprHaryana) December 20, 2025