कपिल शर्मा हुए इमोशनल, बेटी के जन्मदिन पर बोले- 'यकीन नहीं होता, तुम छह साल की हो गई'

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 7:35 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
6 months ago
कपिल शर्मा हुए इमोशनल, बेटी के जन्मदिन पर बोले- 'यकीन नहीं होता, तुम छह साल की हो गई'
र बोले- 'यकीन नहीं होता, तुम छह साल की हो गई'
Full Story: https://news.vews.in/comedy-king-kapil-sharma-got-emotional-on-his-daughter-anayras-6th-birthday-saying-i-can-not-believe-youre-6-years-old
https://news.vews.in/comedy-king-kapil-sharma-got-emotional-on-his-daughter-anayras-6th-birthday-saying-i-can-not-believe-youre-6-years-old
Copied
कपिल शर्मा हुए इमोशनल, बेटी के जन्मदिन पर बोले- 'यकीन नहीं होता, तुम छह साल की हो गई'
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' भी जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बीच कपिल ने अपनी बेटी अनायरा के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट किया। कमीडियन ने इंस्टाग्राम पर अनायरा की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे बेटी को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरी प्यारी लाडो। यकीन नहीं होता कि तुम आज छह साल की हो गई।" कपिल ने लिखा कि उन्हें असली खुशी का मतलब अनायरा के आने के बाद अहसास हुआ। उन्होंने लिखा, "मैं सालों से लोगों को हंसाता आ रहा हूं, लेकिन असली खुशी क्या होती है, ये मुझे तुमने सिखाया। तुम सचमुच अपने नाम की तरह हो, घर की खुशी, घर की रौनक।" कपिल ने आगे लिखा, "अनायरा, हमारी जिंदगी में इतना प्यार और मुस्कान भरने के लिए धन्यवाद। पापा अभी शूट पर हैं, लेकिन जैसे ही काम खत्म होगा, सीधे आपके बर्थडे पार्टी में आ जाएंगे। तुम जानती हो न, पापा तुम्हें कितना प्यार करते हैं। फिलहाल, मैं हमारी फोटो पर तुम्हारा पसंदीदा गाना लगा रहा हूं। भगवान मेरी लाडो को हमेशा खुश रखे।" पोस्ट शेयर करने के बाद कपिल के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, सुनील शेट्टी और स्टैंडअप कमीडियन हर्ष गुजराल ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। मुक्ति मोहन और सादिया खातिब ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "अनायरा, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभाकामनाएं। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म को अब्बास मस्तान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications