कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 9, 2025 • 11:24 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
1 year ago
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी
हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी
Full Story: https://news.vews.in/contract-employees-news
https://news.vews.in/contract-employees-news
Copied
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी
हरियाणा सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 लागू कर दिए हैं। इन नियमों के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों में काम करने वाले हजारों अनुबंधित कर्मचारियों को अब नौकरी की सुरक्षा मिलेगी। यह नियम हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत अधिसूचित किए गए हैं। कौन इसमें पात्र होंगे और क्या क्या नए नियम लागु हुए है आइये जानते है विस्तार से -

कौन होंगे पात्र?

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अनुबंधित कर्मचारी को 'सुरक्षित कर्मचारी' का दर्जा पाने के लिए 15 अगस्त, 2024 तक कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करनी होगी। इस दौरान प्रत्येक साल में कर्मचारी को कम से कम 240 कार्यदिवसों का वेतन प्राप्त होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी एक ही साल में अलग-अलग पदों पर काम करता रहा हो तो भी उसकी सेवा गिनी जाएगी, बशर्ते 240 दिन का वेतन मिला हो। Contract Employees News विशेष रूप से जिन कर्मचारियों की नियमित नौकरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की मेरिट सूची रद्द होने या संशोधन के कारण खत्म हो गई थी, उनकी नियमित और अनुबंधित सेवा को जोड़ा जाएगा। इसमें नियमित और अनुबंधित सेवा के बीच की ब्रेक अवधि को छोड़कर गणना होगी। साथ ही विभिन्न विभागों या सरकारी निकायों में की गई सेवा को भी एक साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि अगर किसी कर्मचारी ने जीवित जीवनसाथी के रहते हुए दूसरा विवाह किया है तो वह इस योजना के लाभ से वंचित रहेगा। लेकिन अगर सरकार को लगता है कि कर्मचारी का विवाह उनके व्यक्तिगत कानून के तहत वैध है और इसके लिए उचित कारण हैं तो उसे छूट दी जा सकती है। Contract Employees News

सुपरन्यूमरेरी पदों का सृजन होगा

अगर कर्मचारी के पद की पहचान आसानी से हो जाती है तो 16 अगस्त, 2024 से उनके लिए 'अतिरिक्त' (सुपरन्यूमरेरी) पद बनाए जाएंगे। अगर पद की पहचान नहीं हो पाती या कर्मचारी का पद मौजूदा नियमित पद से अलग है तो संबंधित विभाग को पदनाम, वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता और कार्य विवरण के साथ प्रस्ताव भेजना होगा। सरकार वित्त विभाग से सलाह लेकर 90 दिनों में इस प्रस्ताव को मंजूरी देगी और सेवा सुरक्षा का आदेश जारी करेगी। Contract Employees News अगर किसी विभाग में सुरक्षित कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है तो उनकी सूची सरकार को भेजी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरे विभागों में समायोजित किया जाएगा। साथ ही नियुक्ति प्राधिकरण को जनहित में कर्मचारियों को हरियाणा के अंदर या बाहर स्थानांतरित करने का अधिकार होगा।

वेतन और भत्तों में सुधार

सुरक्षित कर्मचारियों का वेतन तय करने के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत वेतन स्तर में 5%, 10% या 15% की वृद्धि की जाएगी। इसके बाद वेतन को निकटतम 100 रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 50 से कम अंश को नजरअंदाज किया जाएगा जबकि 50 या उससे ज्यादा को अगले 100 तक बढ़ाया जाएगा। Contract Employees News इन कर्मचारियों को हर साल 1 जनवरी या 1 जुलाई को वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी, बशर्ते उन्होंने उस तारीख से पहले कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी कर ली हो। पहली वेतन वृद्धि 1 जुलाई, 2025 से दी जाएगी। साथ ही 1 जनवरी, 2025 से नियमित कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

अवकाश और अन्य सुविधाएं

सुरक्षित कर्मचारियों को पहले की तरह आकस्मिक और चिकित्सा अवकाश मिलते रहेंगे। खास तौर पर, महिला कर्मचारियों को अब हर महीने 2 दिन और साल में अधिकतम 22 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा, जो पहले केवल 10 दिन था। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी की सर्विस बुक भी तैयार की जाएगी। Contract Employees News जब तक अलग से नियम नहीं बनते तब तक ये कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 और हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत काम करेंगे। हालांकि सरकार को विशेष परिस्थितियों में नियमों में छूट देने का अधिकार होगा। यह नियमावली अनुबंधित कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब तक अनिश्चितता में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और बेहतर वेतन की गारंटी मिलेगी। यह कदम न केवल कर्मचारियों के लिए बल्कि उनके परिवारों के लिए भी राहत की खबर है। Contract Employees News
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications