दिवाली से पहले खुशखबरी: 3% बढ़ सकता है DA! जानिये कितना होगा फायदा?

Live Updates
Live Updates Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 18, 2025 • 9:23 AM
V
Vews
BREAKING
Live Updates
Live Updates
11 months ago
दिवाली से पहले खुशखबरी: 3% बढ़ सकता है DA! जानिये कितना होगा फायदा?
A! जानिये कितना होगा फायदा?
Full Story: https://news.vews.in/da-dr-hike
https://news.vews.in/da-dr-hike
Copied
दिवाली से पहले खुशखबरी: 3% बढ़ सकता है DA! जानिये कितना होगा फायदा?

केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के खास मौके पर बड़ा तोहफा देने की तयारी कर रही है. आपको बता दें की दो बार साल में महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की जाती है और ऐसी साल मार्च में 2 फीसदी के साथ में लाभ कर्मचारियों को मिला था. अब फिर से एक बार सभी को सरकार महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी की सौगात देने जा रही है.आइये जानते है पूरी खबर -

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस दिवाली एक खास तोहफा ला सकती है. सूत्रों के मुताबिक महंगाई भत्ता (DA) में 3% की बढ़ोतरी की जा सकती है. अगर यह फैसला लागू होता है तो मौजूदा 55% DA बढ़कर 58% हो जाएगा. इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

DA में बदलाव साल में दो बार

केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है:

  • जनवरी से जून के लिए

  • जुलाई से दिसंबर के लिए

इस साल मार्च में सरकार ने 2% DA बढ़ाया था, जिससे यह 53% से 55% हो गया. अब जुलाई-दिसंबर के लिए 3% बढ़ोतरी की चर्चा जोरों पर है.

कितना होगा फायदा?

DA का सीधा असर कर्मचारी की बेसिक सैलरी या पेंशन पर पड़ता है. उदाहरण के तौर पर:

  • अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है, तो 55% DA पर उसे 5,500 रुपये मिलते हैं, यानी कुल 15,500 रुपये. 58% DA होने पर यह 5,800 रुपये हो जाएगा, यानी कुल पेंशन 15,800 रुपये. मतलब 300 रुपये का फायदा.

  • अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो 55% DA पर उसे 11,000 रुपये DA मिलता है, यानी कुल सैलरी 31,000 रुपये. 58% DA होने पर यह 11,600 रुपये हो जाएगा, यानी कुल सैलरी 31,600 रुपये. मतलब 600 रुपये की बढ़ोतरी.

DA कैसे तय होता है?

महंगाई भत्ता कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के आधार पर तय होता है. यह इंडेक्स महंगाई के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है. DA को इस तरह समायोजित किया जाता है ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स की खरीदने की क्षमता बनी रहे.

कब आएगा फैसला?

अभी तक सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन आमतौर पर ऐसे फैसले नवरात्रि के बाद और दिवाली से पहले लिए जाते हैं. इस बार भी उम्मीद है कि सरकार इस मौके को नहीं चूकेगी और जल्द ही कर्मचारियों व पेंशनर्स को यह सौगात देगी.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Live Updates Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Real-time updates and live coverage of major global events and breaking situations.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications