Delhi Air Pollution: स्मॉग और ठंड की दोहरी मार, राजधानी की हवा पहुंची खतरनाक स्तर के करीब

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 21, 2025 • 9:22 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
4 months ago
Delhi Air Pollution: स्मॉग और ठंड की दोहरी मार, राजधानी की हवा पहुंची खतरनाक स्तर के करीब
री मार, राजधानी की हवा पहुंची खतरनाक स्तर के करीब
Full Story: https://news.vews.in/delhi-air-pollution-smog-cold-fog-aqi-severe
https://news.vews.in/delhi-air-pollution-smog-cold-fog-aqi-severe
Copied
Delhi Air Pollution: स्मॉग और ठंड की दोहरी मार, राजधानी की हवा पहुंची खतरनाक स्तर के करीब
Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली की हवा ने रविवार को फिर से चिंता बढ़ा दी। दिन चढ़ने के साथ स्मॉग की परत और गहरी होती चली गई और रात होते-होते हालात खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए। सड़कों पर निकलने वाले लोग आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करते दिखे जबकि सुबह भी राहत का कोई संकेत नहीं मिला।

रात में हालात बिगड़े, सुबह भी राहत नहीं

रात करीब 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 410 तक पहुंच गया, जो सीधे गंभीर श्रेणी में आता है। देर रात आंकड़ों में मामूली गिरावट जरूर दर्ज हुई लेकिन हालात बदले नहीं। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भी AQI 396 रिकॉर्ड किया गया जो यह साफ करता है कि हवा अब भी सेहत के लिए खतरनाक बनी हुई थी।

इन इलाकों में हवा सबसे ज्यादा खराब

राजधानी के कई हिस्सों में स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक रही। चांदनी चौक, वजीरपुर, रोहिणी, जहांगीरपुरी, आनंद विहार और मुंडका जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार सीवियर कैटेगरी में बना रहा। सुबह के समय इन इलाकों में दृश्यता बेहद कम थी और कुछ मिनट बाहर रुकना भी लोगों को भारी पड़ता महसूस हुआ।

कोहरा और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल

हवा की खराब स्थिति के साथ मौसम ने भी परेशानी बढ़ा दी। घने से लेकर बेहद घने कोहरे के चलते दृश्यता और कम हो गई। हालात को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ने की आशंका जताई गई। तापमान भी लोगों की बेचैनी बढ़ाने वाला रहा। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 8 डिग्री तक पहुंच गया। ठंड, कोहरा और स्मॉग की तिहरी मार ने पूरे दिन शहर को धुंध में डुबोए रखा।

मौसम की चाल बनी बड़ी वजह

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार प्रदूषण के पीछे मौसम की स्थिति अहम कारण बनी है। हवा की रफ्तार बेहद कम रही और तापमान में उलटफेर की स्थिति बनी रही जिससे प्रदूषक कण ऊपर फैलने के बजाय जमीन के पास ही फंसे रहे। नतीजा यह हुआ कि सांस लेने वाली हवा और ज्यादा जहरीली हो गई। सर्दियां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, दिल्ली एक बार फिर उसी पुराने चक्र में फंसती दिख रही है जहां हर साल ठंड के साथ हवा खराब होती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह दौर सबसे ज्यादा सतर्क रहने का माना जा रहा है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications