Delhi Fog Impact: घने कोहरे से उड़ानों पर ब्रेक, एयर इंडिया-इंडिगो-स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की चेतावनी
इंडिगो एयरलाइंस ने भी शुक्रवार तड़के इसी तरह की एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने बताया कि उत्तर भारत में सुबह के समय कोहरे के कारण उड़ानों में देरी या समय में बदलाव हो सकता है। इंडिगो ने कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और असुविधा कम करने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय किया जा रहा है। स्पाइसजेट ने भी दिल्ली में कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की है। एयरलाइन के अनुसार, कोहरे की वजह से दिल्ली से होने वाली सभी उड़ानों और उनसे जुड़ी आगे की फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है।वैकल्पिक व्यवस्था का दिया भरोसा
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि संभावित अव्यवस्था को कम करने के लिए पहले से कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि अगर किसी कारण से उड़ान में देरी या रद्दीकरण होता है तो ग्राउंड स्टाफ यात्रियों की मदद करेगा और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।एयरलाइन की ओर से एक पहल के तहत कुछ चुनिंदा उड़ानों में यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अलर्ट भेजे जा रहे हैं। ऐसे यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के फ्लाइट बदलने का विकल्प मिलेगा या फिर वे पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।#TravelAdvisory The weather department has predicted dense fog in Delhi and parts of northern and eastern India tomorrow, which may affect flight schedules, with likely cascading effects across our network. At Air India, we have taken proactive steps to minimise disruptions… — Air India (@airindia) December 18, 2025