Delhi Pollution Crackdown: बिना PUCC अब पेट्रोल नहीं, आज से लागू हुआ सख्त नियम

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 18, 2025 • 9:48 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
Delhi Pollution Crackdown: बिना PUCC अब पेट्रोल नहीं, आज से लागू हुआ सख्त नियम
पेट्रोल नहीं, आज से लागू हुआ सख्त नियम
Full Story: https://news.vews.in/delhi-pollution-pucc-petrol-ban
https://news.vews.in/delhi-pollution-pucc-petrol-ban
Copied
Delhi Pollution Crackdown: बिना PUCC अब पेट्रोल नहीं, आज से लागू हुआ सख्त नियम
Delhi Pollution Crackdown: दिल्ली की जहरीली हवा पर लगाम कसने के लिए सरकार ने आज से एक सख्त लेकिन सीधा कदम उठा लिया है। अब राजधानी के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसीसी (PUCC) वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। आदेश लागू होते ही पेट्रोल पंपों पर जांच का माहौल दिखा और कई जगह लोगों की लंबी कतारें भी नजर आईं। सरकार ने पेट्रोल पंप संचालकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वाहन को फ्यूल देने से पहले पीयूसीसी की वैधता जरूर जांची जाए। इसके लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम के साथ-साथ मौके पर मैन्युअल जांच भी की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के अलावा परिवहन विभाग और नगर निगम के अधिकारी भी पंपों पर तैनात किए गए हैं ताकि नियम का सख्ती से पालन हो सके। हालांकि इस फैसले में कुछ जरूरी सेवाओं को राहत दी गई है। एंबुलेंस, दमकल वाहन, पुलिस की गाड़ियां और जरूरी सामान ले जाने वाले वाहन इस प्रतिबंध से बाहर रखे गए हैं ताकि आपात सेवाओं और सप्लाई चेन पर असर न पड़े।

दिल्ली सरकार का तर्क भी आया सामने

पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण की बड़ी वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार का मानना है कि पीयूसीसी जैसे नियमों को कागजों तक सीमित रखने के बजाय जमीन पर लागू करना जरूरी हो गया है ताकि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान हो सके।

पेट्रोल पंपों पर अभी से बदला माहौल

आदेश के बाद बुधवार को कई पेट्रोल पंपों के पास पीयूसीसी अपडेट कराने वालों की भीड़ दिखी। कुछ लोग सुबह-सुबह ही सर्टिफिकेट बनवाने पहुंच गए ताकि ऑफिस जाने में दिक्कत न हो। कई केंद्रों पर इंतजार लंबा रहा और लोगों में बेचैनी भी दिखी।

ड्राइवरों की नाराज़गी साफ़ दिखाई दी

इस फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई वाहन चालकों का कहना है कि अचानक लागू किए गए नियम से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जब दूसरे शहरों में ऐसे सख्त कदम नहीं उठाए गए और वहां प्रदूषण का स्तर दिल्ली जैसा नहीं है, तो सिर्फ यहां ही इतनी सख्ती क्यों। एक ड्राइवर ने कहा कि दफ्तर जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी और इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। उसने यह भी सवाल उठाया कि पहले लगाए गए एयर प्यूरीफायर और अन्य उपायों का क्या हुआ जिनसे प्रदूषण में खास कमी नहीं आई।

अब आगे क्या होगा?

सरकार साफ कर चुकी है कि यह कदम केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और आने वाले दिनों में निगरानी और कड़ी की जा सकती है। प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में यह फैसला राहत बनेगा या नई परेशानी, इसका जवाब अब सड़कों पर दिखने वाले असर से ही मिलेगा।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications